सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mawai's team reached the quarter finals by defeating Balrampur by 10 wickets.

Basti News: मवई की टीम बलरामपुर को 10 विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Mawai's team reached the quarter finals by defeating Balrampur by 10 wickets.
विज्ञापन
हर्रैया। बीआर इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रहे रणजीत सिंह स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को बारिश के चलते तीन मैचों में से दो मैच स्थगित करने पड़े। खेले गए एक मैच में मवई की टीम ने बलरामपुर की टीम को एक तरफा मुकाबले में 10 विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में स्थान पक्का कर लिया।
Trending Videos


मंगलवार को हुए मैच में बलरामपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में छह विकेट खोकर 117 रन बनाए। विशाल कुमार ने मवई के लिए बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए दो महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मवई की टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों शिवम कंबोज व विशाल कुमार ने आक्रामक बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए लक्ष्य को सातवें ओवर में ही हासिल कर अपनी टीम को 10 विकेट से बड़ी जीत दिलाई। शिवम कंबोज ने छह छक्कों की सहायता से 20 गेंदों में नाबाद 63 व विशाल कुमार ने 22 गेंद में नाबाद 54 रन की पारी खेली। मवई के विशाल कुमार को हरफनमौला खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महुआडाबर गांव के पूर्व प्रधान शैलेंद्र सिंह ने 2100 रुपये का पुरस्कार विशाल कुमार को दिया। मैच की कमेंट्री मैनपुरी से कमेंटेटर अनुराग यादव, बिहार के फारूख व हमजा के साथ मनीष मिश्रा ने की। सत्यम वर्मा व विकास ने स्कोरर की भूमिका निभाई।
इस दौरान पूर्व सभासद फैयाज अहमद, राजेश प्रकाश श्रीवास्तव, संतोष यादव, राकेश सिंह, अशोक सिंह, गौरव,अविनाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।आयोजक कौशलेंद्र प्रताप सिंह राजू ने बताया कि मंगलवार को स्थगित हुए दोनों मैच मौसम साफ रहने पर बुधवार सुबह खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed