{"_id":"698251684343069b0400020f","slug":"truck-collides-with-e-rickshaw-driver-and-female-passenger-injured-basti-news-c-207-1-bst1006-152512-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रक ने ई रिक्शा में मारी टक्कर, चालक व महिला यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रक ने ई रिक्शा में मारी टक्कर, चालक व महिला यात्री घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी। थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर शंकरपुर गांव के पास नहर पुल पर मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल ई-रिक्शा चालक व पीछे बैठी महिला घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार, बिहार से बाराबंकी जा रहा मक्का लदा ट्रक ने शंकरपुर गांव के नहर पुल में ई-रिक्शा टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। ई-रिक्शा चालक राजेंद्र प्रसाद (35) निवासी खेमराजपुर तथा पीछे बैठी महिला कटवारी (65) पत्नी पृथ्वी निवासी चंद्रपलिया दोनों घायल हो गए। दुर्घटना स्थल पर आसपास के लोगों ने पुलिस और एनएचएआई को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे विक्रमजोत चौकी इंचार्च ने दोनों घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी विक्रमजोत भेजवाया। चिकित्सकों ने दोनों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया। चौकी प्रभारी विक्रमजोत शशि शेखर सिंह ने बताया कि ई-रिक्शा चालक राजेंद्र अपने गांव खेमराजपुर से रास्ते में एक बुजुर्ग महिला सवारी बैठाकर विक्रमजोत बाजार जा रहा था। क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा, आरोपी ट्रक चालक व वाहन को पुलिस हिरासत में लिया गया है। दुर्घटना के बाद हाईवे पर यातायात बहाल कराया गया है।
Trending Videos