फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mentally challenged woman tied to a pole on suspicion of being a thief in Basti

Basti News: चोर के शक में मानसिक रूप से कमजोर महिला को खंभे से बांधा- हाथ जोड़कर छुड़ाने की लगाती रही गुहार

Sun, 14 Sep 2025 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 14 Sep 2025 01:57 AM IST
सार

शुक्रवार की रात जब ग्रामीणों ने सड़क पर घूम रही वृद्ध महिला को देखा तो उन्हें शक हुआ कि वह चोरनी है। बिना कुछ सोचे-समझे उसे पकड़कर बिजली के खंभे से बांध दिया। मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला अपनी बात नहीं कह पाई। वह सिर्फ रोकर और हाथ जोड़कर खुद को छोड़ने की गुहार लगाती रही, लेकिन ग्रामीणों ने उसकी एक न मानी।

विज्ञापन
Mentally challenged woman tied to a pole on suspicion of being a thief in Basti
खंभे में बांधकर मानसिक रुप से कमजोर महिला से की पूछताछ - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया

विस्तार

नगर बाजार में शुक्रवार रात चोर के शक में ग्रामीणों ने मानसिक रूप से कमजोर महिला को बिजली के खंभे से बांध दिया और उससे पूछताछ करने लगे। महिला रोती-गिड़गिड़ाती रही, लेकिन भीड़ ने उसकी एक न सुनी। पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में चोरी की वारदात ने ग्रामीणों को असुरक्षित कर रखा है। लोग रात में टोलियां बनाकर पहरा दे रहे हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार की रात जब ग्रामीणों ने सड़क पर घूम रही वृद्ध महिला को देखा तो उन्हें शक हुआ कि वह चोरनी है। बिना कुछ सोचे-समझे उसे पकड़कर बिजली के खंभे से बांध दिया। मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला अपनी बात नहीं कह पाई। वह सिर्फ रोकर और हाथ जोड़कर खुद को छोड़ने की गुहार लगाती रही, लेकिन ग्रामीणों ने उसकी एक न मानी।
विज्ञापन


भीड़ में से कोई भी आगे बढ़कर महिला की मदद करने को तैयार नहीं हुआ।इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। बाद में पता चला कि पीड़ित महिला लालगंज थाना क्षेत्र के अईलिया गांव निवासी रामदास की पत्नी संगीता है, जो मानसिक रूप से बीमार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर परिजन घर ले गए। थाना प्रभारी नगर, विश्वमोहन राय ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं था। अगर ऐसा हुआ है तो आरोपियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed