{"_id":"6a3198ec2aec05670108b9f4","slug":"on-the-bada-mangal-of-the-jyeshtha-month-bhandaras-community-feasts-were-organized-at-various-places-and-the-heroic-hanuman-was-worshipped-with-devotion-basti-news-c-207-1-bst1005-160623-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल पर जगह-जगह भंडारा, श्रद्धा से पूजे गए वीर हनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल पर जगह-जगह भंडारा, श्रद्धा से पूजे गए वीर हनुमान
विज्ञापन
कंपनीबाग में ज्येष्ठ मास के अवसर पर भंडारा स्रोत आयोजक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बस्ती। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर जिलेभर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही मंदिरों में बजरंगबली के दर्शन व पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने हनुमान जी को लड्डू का भोग लगाकर बल, विद्या, बुद्धि और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।
सुबह से हनुमानगढ़ी में पूजन-अर्चन के लिए उमड़े रहे। शहर के रौतापार चौराहा स्थित शनिदेव मंदिर में भजन-कीर्तन के बाद भंडारा हुआ। बिजली निगम दफ्तर के सामने बिजली कर्मचारियों, अभियंताओं के नेतृत्व में भंडारा हुआ। चीफ इंजीनियर विजय गुप्ता ने पूजन-अर्चन कर शुभारंभ किया। एसई राजेंद्र वर्मा, सुशील श्रीवास्तव, अरुण कुमार सिंह, सुशील कुमार, जगराम, अजीत यादव, संजीव पांडेय, अभय सिंह, अजय पांडेय, सौरभ कोटियान, प्रमोद यादव, दुर्गानाथ ठाकुर आदि मौजूद रहे।
कंपनीबाग में ओम प्रकाश अरोरा, जय प्रकाश अरोरा, हर्ष कालरा, मोहन कालरा, जसप्रीस सिंह पियूष, अमृतपाल सिंह सनम, विशाल अरोरा, अन्नू अरोरा, प्रभु सिंह, साहेब सचदेवा, पवन मिनोत्रा, तरुण मिनोत्रा, दमनप्रीत सिंह, प्रदीप सिंह आदि ने सहयोग किया। गांधीनगर हनुमानगढ़ी के पास भंडारा हुआ। प्रधान डाकघर के सामने भंडारा हुआ। कंपनीबाग जजेज कॉलोनी के सामने भंडारा हुआ। रोडवेज, पुरानी बस्ती, मंगल बाजार, पांडेय बाजार, रेलवे स्टेशन रोड, जिगिना रोड, कटरा में भंडारा हुआ। मूड़घाट में प्रमोद अग्रहरि के नेतृत्व में भंडारा हुआ।
विज्ञापन
-- -
हनुमान मंदिर में हुआ सुंदरकांड पाठ
कलवारी। ज्येष्ठ माह के सातवें मंगलवार पर बस्ती-टांडा मार्ग पर स्थित कौलेश्वर नाथ हनुमान मंदिर कलवारी में पूजा-अर्चना के साथ राम नाम संकीर्तन, हनुमान चालीसा तथा सुंदरकांड का पाठ किया गया। लक्ष्मीनारायण मंदिर गनेशपुर डेल्हवा, पांंऊ बाजार, गंगऊपुर बाबा के स्थान पर बूंदी प्रसाद वितरण व भंडारे का आयोजन हुआ। पुजारी संस्कार शास्त्री, मनोहर लाल, गुड्डू सिंह, गोपाल, राजू, अनिल कुमार, रामचंद्र, रामभरत दास, कृष्ण चंद दूबे, बंटी, शिवसागर, सिद्धांत दूबे, श्वेतांक, उद्भव, अनंत पांडेय, राजकुमार, सौरभ चौरसिया मौजूद रहे। वहीं बनकटी में जेष्ठ मास के बड़े मंगलवार पर नगरपंचायत व विकास खंड क्षेत्र के देईसाड़, बनकटी ब्लॉक व बाजार में जगह-जगह सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा का आयोजन हुआ। वीर हनुमान की आरती उतारी गई और भंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। विधायक दूधराम, पूर्व विधायक रवि सोनकर, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि इं. अरविंद पाल, सुरेंद्र तिवारी, प्रमुख प्रतिनिधि रामायण सिंह, दुर्गेश शुक्ला, चिंटू शुक्ला, अजीत शुक्ला, सियाराम शुक्ला, भोला, उमेश अग्रहरि, सूरज मौजूद रहे।