{"_id":"6a319895e6779ca7cc00a684","slug":"only-a-handful-of-children-turned-up-on-the-first-day-tehri-was-prepared-in-some-places-while-in-others-it-wasnt-available-at-all-basti-news-c-207-1-bst1001-160616-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पहले दिन आए गिनती के बच्चे...कहीं बना तहरी, कहीं नसीब ही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पहले दिन आए गिनती के बच्चे...कहीं बना तहरी, कहीं नसीब ही नहीं
विज्ञापन
रामनगर ब्लॉक के प्राथमिकी विद्यालय वनवधिया में मौजूद छह बालिकाएं। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बस्ती। गर्मी की छुट्टी खत्म होने के बाद 26 दिन बाद परिषदीय विद्यालय खुलने को लेकर विभाग की तरफ से कोई खास तैयारी नहीं थी। पहले ही दिन विभागीय सक्रियता के सभी दावे धड़ाम हो गए। अधिकांश स्कूलों में गिनती के बच्चे आए। पठन-पाठन भी सुचारू रूप से नहीं देखा गया। बदइंतजामी इस कदर कि कई विद्यालयों में पहले दिन मध्याह्न भोजन तक की व्यवस्था नहीं थी। कुछ स्कूलों में तो बच्चों की थाली में तहरी परोस कर रस्म अदायगी निभाई गई।
स्कूल खुलने के पहले दिन मंगलवार को विभागीय जिम्मेदार भी बेखबर रहे। बीएसए अनूप कुमार ने पूछने पर बताया कि उन्हें पहले दिन छात्र उपस्थिति की कोई जानकारी नहीं है। किसी विद्यालय का निरीक्षण भी नहीं किया गया है। वह यह कहते हुए मामले से पल्ला झाड़ लिए कि आगे से मॉनीटरिंग और निरीक्षण की व्यवस्था बनाई जाएगी। जबकि शासन की ओर से परिषदीय विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
भनवापुर संवाद के अनुसार रामनगर ब्लाक के परिषदीय विद्यालयों में पहले दिन सिर्फ सफाई होती रही। पठन-पाठन का माहौल सृजित नहीं हो पाया। पहले दिन न पढ़ाई हुई और न दोपहर का भोजन दिया गया। बच्चों की संख्या भी काफी कम रही। बीआरसी कार्यालय के निकट स्थित प्राथमिक विद्यालय नरखोरिया मे पंजीकृत 52 छात्रों के सापेक्ष सिर्फ 3 बच्चे उपस्थित हुए। इंचार्ज प्रधानाध्यापक राजेश कुमार व सहायक अध्यापक महेंद्र कुमार मौजूद रहें। उच्च प्राथमिक विद्यालय नरखोरिया मे भी 85 बच्चों के सापेक्ष केवल 12 बच्चे उपस्थित हुए। कुछ देर के बाद वह भी वापस चले गए।
विज्ञापन
वहीं कंपोजिट कन्या नरखोरिया में नामांकित 162 में केवल दो बच्चे पहुंचे। इंचार्ज प्रधानाध्यापक एकता सिंह ने बताया कि सभी शिक्षक बच्चों के अभिभावक से संपर्क कर रहे हैं। सहायक अध्यापक जाकिर हुसैन की ब्लाॅक में आयोजित मेले में ड्यूटी लगी है। प्राथमिक विद्यालय मलपुरवा में नामांकित 50 में से 10 बच्चे ही पहले दिन आए। इन बच्चों को एमडीएम के तहत दाल, चावल और हलुआ परोसा गया।
प्राथमिक विद्यालय वनवधिया में 62 में से केवल 10 बच्चे मौजूद मिले। यूपीएस वनवधिया में नामांकित 93 में से केवल 13 बच्चे उपस्थित हुए। यहां बच्चों की थाली में तहरी परोसी गई। विद्युत कनेक्शन न होने के कारण भीषण गर्मी से बच्चे और शिक्षक काफी परेशान नजर आए।
-- -- -- -- -- -
चकदहा में पहुंचे महज 23 बच्चे
कलवारी। ग्रीष्मावकाश के बाद मंगलवार को पहले दिन क्षेत्र के अधिकांश विद्यालयों में मध्याह्न भोजन नहीं बन सका। कुदरहा विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय चकदहा के प्रभारी प्रधानाध्यापक राधेश्याम चौधरी ने बताया कि आज विद्यालय खुलने की सूचना गांव में जाकर अभिभावक तथा बच्चों को दी गई है। पहले दिन नामांकित 161 में से 23 बच्चे ही उपस्थित हुए। शिक्षामित्र और शिक्षक मिलाकर कुल आठ लोग मौजूद रहे। बहादुरपुर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय कलवारी में भी गिनती के बच्चे उपस्थित हुए। प्रधानाध्यापक पुष्पा यादव अवकाश पर थी। शिक्षक शैलेंद्र बहादुर वर्मा ने बताया कि सुबह से ही विद्यालय के कक्षा कक्ष, बरामदा, रसोई आदि की सफाई हो रही है। यहां पहले दिन 14 बच्चे पहुंचे। बच्चों को तिलक लगाने के बाद टॉफी, लड्डू व समोसा खिलाया गया।
-- -- -- -- -- -
स्कूलों में कम दिखी छात्र संख्या
बभनान। पहले दिन परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण करने जिम्मेदार नहीं पहुंचे। अधिकांश स्कूलों में छात्र संख्या कम होने के कारण मध्याह्न भोजन नहीं बनाया गया। विद्यालय की सफाई के बाद बच्चों की छुट्टी कर दी गई। नगर पंचायत लक्ष्मीबाई नगर वार्ड में पूमावि बभनान में मात्र एक छात्रा की उपस्थिति देखी गई। यहां तैनात शिक्षक व महिला प्रधानाध्यापक जनगणना ड्यूटी के कारण विद्यालय पर मौजूद नहीं रहे। अनुदेशक रंभा गुप्ता ने बताया कि छात्र संख्या न होने के कारण भोजन नहीं बनाया गया है। कन्या जूनियर हाई स्कूल में प्रधानाध्यापक विभा सिंह जनगणना ड्यूटी में होने के कारण विद्यालय नहीं पहुंची। कुल 15 छात्राएं मौजूद रहीं, यहां भी मध्याह्न भोजन नहीं बनाया गया। कन्या पूमावि कंपोजिट विद्यालय बभनान पहुंचे 15 छात्रों का स्वागत किया गया। यहां भी भोजन न बनने के कारण बच्चों में समोसा वितरित किया गया। मुंडेरवा संवाद के अनुसार संविलियन पूमावि अहरा में नामांकित 286 में से 18 बच्चे ही उपस्थित हुए।
-- -- -- --
गिनती के बच्चे आए, मिठाई-नमकीन खाकर लौटे
रुधौली। नगर पंचायत क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मुड़ियार में सहायक अध्यापक श्यामलाल ने उपस्थित बच्चों का तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। बच्चों को बिस्किट, हलुवा और नमकीन खिलाया गया। यहां नामांकित 79 में केवल 19 बच्चे उपस्थित हुए। प्राथमिक विद्यालय रुधौली में नामांकित 74 बच्चों के सापेक्ष 8 बच्चे उपस्थित रहे।
कोट
परिषदीय स्कूल आज खुल गए हैं। पहला दिन होने के कारण विभागीय टीम ने कोई निरीक्षण नहीं किया है। आगे से सक्रियता बरती जाएगी। विभाग के पास रोजाना छात्र उपस्थिति का विवरण नहीं होता है। विद्यालयों में बेहतर पठन- पाठन एवं अन्य सुधार के निर्देश दिए गए हैं।
-अनूप कुमार, बीएसए।