सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Panchayat assistants submitted a memorandum to the ADO (Panchayat) and apprised him of their issues.

Basti News: पंचायत सहायकों ने एडीओ पंचायत को सौंपा ज्ञापन, बताई समस्याएं

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Panchayat assistants submitted a memorandum to the ADO (Panchayat) and apprised him of their issues.
विज्ञापन
कुदरहा। ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यरत पंचायत सहायकों (अकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर) ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) कुदरहा को ज्ञापन सौंपा। पंचायत सहायकों ने ग्राम सचिवालयों में व्याप्त मूलभूत सुविधाओं की कमी का उल्लेख करते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

ब्लाक अध्यक्ष संदीप कुमार यादव, उपाध्यक्ष अजीत कुमार वर्मा, महामंत्री राजन पटेल, कोषाध्यक्ष विवेक पाल, विजय कुमार, उमेश यादव ने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में अभी तक विद्युत कनेक्शन नहीं है, वहां तत्काल बिजली की व्यवस्था कराई जाए। इसके अलावा इंटरनेट एवं वाई-फाई सुविधा, परिवार रजिस्टर नकल, स्टेशनरी, आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र से संबंधित फाइलें तथा अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाए। ग्राम सचिवालयों में पेयजल, कंप्यूटर और पंखों की भी समुचित व्यवस्था करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत सहायकों ने जन्म प्रमाण पत्र जारी करने की आईडी पंचायत सहायक (अकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर) को प्रदान किए जाने की मांग करते हुए कहा कि ई-ग्राम स्वराज पोर्टल से संबंधित भुगतान एवं उसके रखरखाव की जिम्मेदारी भी पंचायत सहायकों को सौंपी जाए। इसके साथ ही ग्राम सचिवालयों में कंप्यूटर, डेस्कटॉप एवं बायोमेट्रिक अथवा कैमरा आधारित उपस्थिति प्रणाली स्थापित करने की मांग की गई।
विज्ञापन

ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि आय, जाति, निवास, खतौनी, जन्म प्रमाण पत्र तथा परिवार रजिस्टर की नकल जारी करने का कार्य पंचायत सहायकों के माध्यम से कराया जाए। पंचायत सहायकों ने अपना मानदेय प्रत्येक माह की 5 तारीख तक भुगतान करने तथा विभागीय पहचान पत्र (आईडी कार्ड) जारी करने की भी मांग उठाई।
पंचायत सहायकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो कुदरहा ब्लॉक के सभी पंचायत सहायक एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लॉक क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के पंचायत सहायक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed