सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Report filed against 10 people for assault

Basti News: मारपीट में 10 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Report filed against 10 people for assault
विज्ञापन
बस्ती। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के कोहडवा में पुरानी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि धारदार हथियार को भी इस्तेमाल किया गया। दोनों पक्ष के एक-एक लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने हत्या की कोशिश के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने एक पक्ष के चार तो दूसरे पक्ष के छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos

थाना क्षेत्र के कोहडवा निवासी प्रिंस यादव ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि 19 मार्च की शाम को पुरानी रंजिश में विपक्षी उसे गाली दे रहे थे। मना करने पर लाठी और धारदार हथियार से जान से मारने की नियत से सिर पर वार कर दिया। इससे वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के ही ज्वाला प्रयास यादव, अनमोल, प्रियंका और प्रिया पर प्राथमिकी दर्ज की है।
दूसरे पक्ष के ज्वाला प्रसाद यादव ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि वह गांव के चौराहे पर खड़े थे। पुरानी रंजिश में पटीदार धारदार हथियार लेकर मारने के लिए दौड़ा लिए। इस बीच बेटा अनमोल उन्हें बचाने के लिए दौड़ा तो आरोपियों ने बेटे के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर रीता पत्नी विनोद, प्रेमशीला पत्नी अनिरूद्ध, नेहा पत्नी इंद्रेश, विनोद, प्रियांशु और प्रिंस पर प्राथमिकी दर्ज की है। विवेचक गिरीश चंद्र यादव ने बताया कि दो पक्षों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed