सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   RTO employees accused of taking children out of vehicle and sending them to school via canal

Basti News: आरटीओ कर्मियों पर बच्चों को वाहन से उतार कर नहर के रास्ते स्कूल भेजने का आरोप

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
RTO employees accused of taking children out of vehicle and sending them to school via canal
विज्ञापन
बस्ती। निजी स्कूल के बच्चों को आरटीओ अधिकारियों ने गाड़ी के उतारकर पैदल स्कूल भेजने का मामला सामने आया है। स्कूली बच्चों ने अध्यक्ष बाल कल्याण समिति को ज्ञापन देकर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos

शनिवार को हर्रेया थाना क्षेत्र के डुहवा मिश्र में एक निजी स्कूल संचालित है। शनिवार को बच्चे स्कूली वाहन से स्कूल जा रहे थे। बड़हर पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब 9:45 पर आरटीओ के कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों ने स्कूल वाहन को रोक लिया। वाहन चालक का मोबाइल छीन लिया बच्चों को डांटकर नहर के रास्ते स्कूल जाने को कह दिया। आरोप है कि रास्ता कच्चा और खराब होने के नाते बच्चों ने अपने अभिभावक और स्कूल प्रबंधन से बात करने की बात भी कही, लेकिन अधिकारियों ने बच्चों की एक नहीं सुनीं। बच्चों ने अधिकारियों के इस तरह के रवैये से झुब्ध होकर अध्यक्ष बाल कल्याण समिति को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एआरटीओ माला बाजपेयी ने बताया कि पीटीओ के जरिए वाहन चेकिंग की गई है। संबंधित स्कूल वाहन के एक भी प्रपत्र वैध नहीं पाए गए है। फिलहाल पीटीओ ने वाहन में सवार बच्चों को स्कूल सुरक्षित पहुंचाने के बाद कार्रवाई की है। स्कूल प्रबंधन के जरिए जो आरोप लगाए गए है वह निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed