फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Strict action against hoarding of sugar, prohibition on keeping stock for more than 15 days

Basti News: चीनी की जमाखोरी पर सख्ती, 15 दिन से ज्यादा स्टॉक रखने पर रोक

Sun, 18 Oct 2026 02:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Strict action against hoarding of sugar, prohibition on keeping stock for more than 15 days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। त्योहारों के दौरान बाजार में चीनी की उपलब्धता बनाए रखने और जमाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने निगरानी की तैयारी तेज कर दी है। शासन के निर्देश पर इसके लिए तहसील स्तर पर समितियां गठित की गई हैं।
ये समितियां चीनी के स्टॉक का नियमित निरीक्षण और भौतिक सत्यापन करेंगी। गन्ना एवं चीनी आयुक्त ने 14 अक्तूबर को इस विषय में दिशा-निर्देश जारी किए थे। इसके अनुपालन में सदर और हर्रैया तहसील के लिए समितियां बनाई गई हैं। बस्ती सदर तहसील में क्षेत्रीय विपणन अधिकारी घनश्याम और राज्य कर अधिकारी कमलेश कुमार वर्मा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जबकि, हर्रैया तहसील क्षेत्र में क्षेत्रीय विपणन अधिकारी मोहम्मद सईद के साथ राज्य कर अधिकारी को जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि चीनी का स्टॉक प्राप्त होने की तारीख से 15 दिन से अधिक समय तक नहीं रखा जा सकेगा। वहीं, निर्धारित श्रेणी के बल्क कंज्यूमर्स को भी 15 दिन से अधिक का स्टॉक रखने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी मिलों से निकासी के लिए जारी पाक्षिक रिलीज ऑर्डर की मात्रा का 45 प्रतिशत पहले सप्ताह में बेचने की अनिवार्यता भी तय की गई है। गठित समितियां निर्देशों के अनुपालन की निगरानी करेंगी, ताकि त्योहारों के दौरान बाजार में चीनी की निर्बाध उपलब्धता बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed