सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Strike begins at the Sub-Registrar's office.

Basti News: उपनिबंधक कार्यालय पर हड़ताल शुरू

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Strike begins at the Sub-Registrar's office.
ई-रजिस्ट्री के विरोध में उपनिबंधक कार्यालय पर हड़ताल करते कर्मी-संवाद
विज्ञापन
महराजगंज। पंजीकरण विभाग में ई-रजिस्ट्री व्यवस्था लागू करने और अभिलेखों के पंजीकरण की प्रक्रिया के निजीकरण के विरोध में बृहस्पतिवार से उपनिबंधक कार्यालय परिसर में अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टांप विक्रेताओं और मुंशियों ने हड़ताल शुरू कर दी। कार्यालय परिसर में धरना देकर शासनादेश वापस लेने की मांग की।

धरने पर बैठे अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों का कहना है कि ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के तहत पंजीकरण प्रक्रिया को निजी हाथों में सौंपे जाने से वर्षों से इस कार्य से जुड़े हजारों लोगों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो जाएगा। दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष रविंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि सरकार द्वारा जारी शासनादेश वापस लिए जाने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। हड़ताल से बैनामा, हिब्बानामा, वसीयतनामा, मुख्तारनामा सहित अन्य अभिलेखों के पंजीकरण कार्य प्रभावित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय पहुंचे लोगों को भी असुविधा का सामना करना पड़ा। धरने के दौरान अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टांप विक्रेताओं एवं अन्य सहयोगियों ने एकजुट होकर सरकार के निर्णय का विरोध किया और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। चेतावनी दी कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed