सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Tea stall burnt down due to fire

Basti News: आग लगने से चाय की गुमटी जली

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Tea stall burnt down due to fire
लालगंज के कोप चौराहे पर आग से जली चाय की गुमटी। संवाद
विज्ञापन
लालगंज। थाना क्षेत्र के लालगंज-बानपुर मार्ग पर स्थित कोप चौराहे पर चाय की गुमटी मेंं शुक्रवार की रात करीब दो बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे चाय की गुमटी में रखा सारा सामान जल गया।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, कोप गांव निवासी रोहित गुप्ता की गांव के चौराहे पर चाय की दुकान है। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर घर आ गए। देर रात गुमटी में आग लग गई। चौराहे पर मौजूद लोगों की नजर जब आग की लपटों पर पड़ी तो वे आग पर काबू पाने में जुट गए। जब तक लोग आग पर काबू पाते, तब तक चाय की गुमटी में रखा सारा सामान जल गया। आग लगने की खबर मिलने के बाद शनिवार की सुबह करीब आठ बजे चौकी प्रभारी लालगंज अनंत कुमार मिश्रा मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की। लालगंज थाना क्षेत्र में लगातार आग लगने की यह तीसरा मामला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed