फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The Kayakalp team evaluated the facilities at the hospital.

Basti News: कायाकल्प टीम ने अस्पताल में सुविधाओं का किया मूल्यांकन

Thu, 15 Oct 2026 03:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
The Kayakalp team evaluated the facilities at the hospital.
बस्ती। जिला अस्पताल और महिला चिकित्सालय का कायाकल्प योजना के तहत टीम ने बुधवार को मूल्यांकन किया। दोनों अस्पतालों में उपलब्ध सेवाएं देखीं। इस दौरान महिला अस्पताल लकदक नजर आया। कर्मी, चिकित्सक ड्रेस में नजर आए जबकि परिसर में चूनाकारी हुई थी।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में टीम में शामिल डॉ. सुशील, डॉ. मैनुद्दीन और डॉ. संजय प्रियदर्शनी ने सुबह 10 बजे से निरीक्षण शुरू कर दिया। पहले वह सीएमएस कक्ष में पहुंचे। अभिलेखों को देखा। यहां से निकलकर ओपीडी कक्ष में बैठे चिकित्सकों और मरीजों की संख्या देखी। इसके बाद टीम परिसर में साफ-सफाई, रैन बसेरा, पार्किंग समेत मरीजों के बैठने के लिए सुविधा देखी। इसके बाद टीम पैथोलॉजी में पहुंची। ब्लड जांच संबंधित जानकारी ली। दवा कक्ष में एक्सपायरी दवा आदि को देखा।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड और मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी मरीजों से जानकारी ली। टीम ने भवन की स्थिति भी देखी। फिर वार्ड, लेबर रूम, ओटी, एसएनसीयू और टीकाकरण कक्ष के साथ बाल रोग विभाग की ओपीडी देखी। भर्ती बच्चों के बारे में जानकारी ली। एनएचएम से नामित टीम के अधिकारी अस्पतालों में पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया। इसके अलावा विशेषज्ञों ने मरीज के अस्पताल से आने से लेकर छुट्टी मिलने तक को जांचा। साथ ही अस्पताल के अभिलेखों के रखरखाव एवं स्वच्छता को भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। बताया गया कि मैनपावर की कमी से काफी दिक्कतें आ रही हैं। साफ-सफाई, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट में सुधार के लिए निर्देश दिए। डॉ. अजय कुमार, सीएमएस डॉ. अनिल कुमार, डॉ. आशुतोष शर्मा ने निरीक्षण कराया। जिला अस्पताल में डॉ. राम समुझ चौधरी ने अरुण कुमार वर्मा और शिवानी सिंह के साथ निरीक्षण किया। चिल्ड्रेन वार्ड, पीआईसीयू, एनआरसी, किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम कक्ष, ओटी, वार्ड और ओपीडी में सुविधाएं देखी।

फार्मेसी में दवा वितरण के बारे में जानकारी ली। इमरजेंसी, आईसीयू और ट्रामा सेंटर व ब्लड बैंक समेत वार्ड में बेड आदि की सुविधा देखी। चिकित्सा उपकरण और साफ-सफाई की सुविधा देखी। डॉक्टरों की उपस्थिति, रजिस्टर का भी अवलोकन किया। खून जांच केंद्र में भी जांच सुविधा देखी। एसआईसी जिला अस्पताल डॉ. अनिल कुमार, डॉ. वीके सोनकर, डॉ. नरेश अग्रवाल, डॉ. विनोद कुमार, धनंजय सिंह, महेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। बताया गया कि यह द्वितीय मूल्यांकन है। मानक पर खरे उतरने पर अस्पताल को कायाकल्प अवार्ड मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed