फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The water level of Saryu started rising, increasing the risk of erosion in the coastal villages.

Basti News: बढ़ने लगा सरयू का जलस्तर, तटवर्ती गांवों में कटान का खतरा बढ़ा

Thu, 06 Aug 2026 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
The water level of Saryu started rising, increasing the risk of erosion in the coastal villages.
पकड़ी संग्राम गांव में कटान करती नदी। संवाद
बस्ती। सरयू नदी का जलस्तर बृहस्पतिवार भोर से लगातार बढ़ रहा है। नदी अब खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या कार्यालय के अनुसार शाम पांच बजे सरयू का जलस्तर 92.51 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 92.73 मीटर से महज 22 सेंटीमीटर नीचे है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही तटबंधविहीन गांवों में कटान का खतरा बढ़ गया है। विक्रमजोत और दुबौलिया क्षेत्र के करीब 10 से 12 गांवों में नदी कटान शुरू हो गई है, जिससे ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

दुबौलिया संवाद के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण सरयू का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। नदी और तटबंध के बीच बसे गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। उमरिया रिंगबांध के निकट सरयू तेजी से कटान कर रही है। नदी का रुख रिंगबांध की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन

सुबिका बाबू गांव के पास स्थित सोती में भी पानी तेजी से भर रहा है। बाढ़ की आशंका से टेढ़वा, विशुनदासपुर की अनुसूचित बस्ती, सुबिका बाबू, देवारागंगबरार और कुर्मियाना गांवों के ग्रामीण चिंतित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंचा तो क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माझा क्षेत्र के पशुपालक नाव के सहारे पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करने को मजबूर हैं। अतिसंवेदनशील कटरिया-चांदपुर तटबंध पर खजांचीपुर से खलवा गांव तक करीब दो किलोमीटर क्षेत्र में नदी का दबाव बना हुआ है।
-----------
लकड़ी पांडेय, अर्जुनपुर समेत गांवों में बढ़ी चिंता
विक्रमजोत संवाद के अनुसार, जलस्तर बढ़ने से तटबंधविहीन गांवों में कटान का खतरा बढ़ गया है। क्षेत्र के लकड़ी पांडेय, पकड़ी संग्राम, अर्जुनपुर समेत आसपास के कई गांवों में नदी का पानी आबादी की ओर बढ़ रहा है। ग्रामीण भगवान दीन, तेजनारायण निषाद, राहुल और रामकेश ने बताया कि नदी के बढ़ते जलस्तर से लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने प्रशासन और बाढ़ खंड से कटान प्रभावित गांवों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त इंतजाम करने की मांग की है।

कोट
जलस्तर बढ़ने से तटबंधों पर दबाव बढ़ रहा है। विभागीय टीमें संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी कर रही हैं और आवश्यकतानुसार सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं।
- ब्रजेश सोनी, एसडीओ बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed