{"_id":"6a3194b2700e01c7650f5d52","slug":"three-injured-including-a-woman-and-two-young-children-after-being-hit-by-a-car-basti-news-c-207-1-bst1006-160652-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कार की टक्कर से महिला और दो मासूम समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कार की टक्कर से महिला और दो मासूम समेत तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। हर्रैया क्षेत्र के मुरादीपुर चौराहे पर मंगलवार को हुए सड़क हादसे में एक महिला और दो मासूम बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक ने मानवता का परिचय देते हुए घायलों को अपनी कार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हर्रैया पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार लक्ष्मनपुर निवासी साजिदा अपनी बहन फातिमा (24), पुत्र जियान (5) और पुत्री आसीम (4) के साथ स्कूटी से बरहपुर स्थित अपने पिता कुर्बान के घर जा रही थीं। परिजनों के मुताबिक साजिदा को अगले दिन मुंबई रवाना होना था। इसी दौरान मुरादीपुर चौराहे के पास सड़क पार करते समय उनकी स्कूटी एक कार की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े। हादसे में स्कूटी चला रही फातिमा तथा दोनों मासूम जियान और आसीम घायल हो गए, जबकि साजिदा बाल-बाल बच गईं।
दुर्घटना के बाद चालक तत्काल वाहन रोककर घायलों की मदद में जुट गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसने घायलों को सीएचसी हर्रैया पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।