{"_id":"6a83642946000d35620f0b96","slug":"train-delays-continue-four-trains-arrive-late-basti-news-c-207-1-bst1006-164501-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रेनों की लेटलतीफी जारी, चार ट्रेनें देरी से पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रेनों की लेटलतीफी जारी, चार ट्रेनें देरी से पहुंचीं
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी बस्ती। त्योहारों के बीच ट्रेनों में भीड़ के साथ लेटलतीफी ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। सोमवार को बस्ती से होकर गुजरने वाली चार प्रमुख ट्रेनें देरी से चलीं। आनंद विहार स्पेशल चार घंटे और दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल तीन घंटे 45 मिनट लेट रही। बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल तीन घंटे और आम्रपाली एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट की देरी से चली।
बस्ती से दिल्ली जा रहे यात्री पिंकू ने बताया कि ट्रेन चार घंटे लेट होने से काफी परेशानी हुई। सिद्धार्थनगर के डीडीई निवासी पंकज ने कहा कि त्योहार के कारण पहले से ही ट्रेनों में सीटें नहीं मिल रही हैं। ऊपर से ट्रेनों के घंटों लेट होने से यात्रियों की मुश्किल और बढ़ गई है। सीपीआरओ सुमित कुमार के अनुसार दूसरे जोन में मरम्मत का काम चल रहा है। वहां से ट्रेनें विलंब से मिलने के कारण आगे के रूट पर भी उनका संचालन प्रभावित हो रहा है।
इसके अलावा गोरखपुर और गोंडा रूट पर भी काम चल रहा है, जिससे कुछ ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ रहा है। सीपीआरओ ने बताया कि रेलवे का प्रयास है कि मेंटेनेंस कार्य जल्द पूरा कर ट्रेनों का संचालन समय पर किया जाए। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कार्य पूरे किए जा रहे हैं, ताकि ट्रेनों का सुरक्षित और समयबद्ध संचालन सुनिश्चित हो सके।