{"_id":"6a7f699fd2b1b38734084cc4","slug":"tricolour-on-government-and-private-buildings-basti-news-c-207-1-bst1005-164331-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सरकारी और निजी भवनों पर तिरंगे की रंगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सरकारी और निजी भवनों पर तिरंगे की रंगत
Sat, 15 Aug 2026 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
बीडीए कार्यालय परिसर में गांधी प्रतिमा को सजाया गया संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। जनपद में आज स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह सात बजे प्रभातफेरी से होगी। यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए स्टेडियम में समाप्त होगी। वहीं, देश की आजादी के पूर्व संध्या पर सरकारी समेत निजी भवन तिरंगा रंग में नजर आए। शाम होते ही टिमटिमाती तिरंगा लाइटें आर्कषण बढ़ा रही थीं।
सरकारी कार्यालयों में सुबह साढ़े आठ बजे झंडा फहराया जाएगा। महात्मा गांधी प्रतिमा को सजाया गया है। वहीं, बीडीए कार्यालय, बीएसए कार्यालय, कलक्ट्रेट, स्टेडियम, विकास भवन, सदर तहसील में झालर लगाया गया है। शाम होते ही तिरंगा रंग की लाइटें अपनी रोशनी से भवन को आर्कषित बना दे रही थीं जिसे देखने के लिए हर किसी के कदम ठहर जा रहे थे। देशभक्ति गीतों की मधुर सांग पर लोग देश की आजादी के जश्न में डूबे नजर आए और देशभक्ति के गूंजते तराने के बीच उल्लास में नजर आए। इसके अलावा रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, टीबी क्लीनिक समेत सीएमओ कार्यालय में भी लाइटें जगमगाती दिख रही हैं। खेल कार्यालय स्टेडियम को भी सजाया गया है। निजी भवन भी तिरंगा के रंग में दिखे। लोगों में देश आजादी को लेकर अलग ही उल्लास दिखा। शहर से लेकर गांव तक यह नजारा दिख रहा है।