सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two Chief Minister Abhyudaya Composite Schools are being constructed at a cost of Rs 3.09 crore...facilities will be provided.

Basti News: 3.09 करोड़ से दो मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय का हो रहा निर्माण...मिलेगी सहूलियत

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Two Chief Minister Abhyudaya Composite Schools are being constructed at a cost of Rs 3.09 crore...facilities will be provided.
बनकर तैयार हो रहा कंपोजिट विद्यालय।
विज्ञापन
बस्ती। शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और मजबूत बनाने के लिए जिले में दो मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय का निर्माण तेजी से चल रहा है। इसमें एक सदर व दूसरा विद्यालय बभनान में बन रहा है, जिसमें 3.09 करोड़ खर्च होंगे।इससे बच्चे आधुनिक सुविधाओं से लैस विद्यालय में पढ़ाई कर सकेंगे।
Trending Videos

शहर से सटे प्राथमिक विद्यालय डारीडीहा को अपग्रेड किया जा रहा है। इसके विकास के लिए 1.27 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल चुकी थी, जिसमें आवंटित बजट के सापेक्ष कार्य हो चुका है। अब बजट फिर से मिलने पर काम तेजी से चल रहा है। स्कूल की स्मार्ट कक्षाओं में छात्रों को पढ़ाया जाएगा। एक लाइब्रेरी होगी, जिसमें छात्रों को बैठकर पढ़ने के लिए सभी सुविधाएं मिलेंगी। कंप्यूटर लैब, साइंस और रोबोटिक्स के बारे में सीखने के लिए मॉड्यूलर कंपोजिट लैब, स्मार्ट क्लासरूम और स्टाफ रूम भी होंगे। बाल वाटिका, न्यूट्रिशन गार्डन, वाईफाई और ऑनलाइन सीसीटीवी निगरानी की सुविधाएं भी होगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार तिवारी ने कहा कि 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। यह परियोजना तीन मार्च 2024 में स्वीकृत हुई थी, कार्य की जिम्मेदारी सीएंडडीएस को है। 16 मार्च 2026 तक इसे पूर्ण करना था, मगर अभी तक परियोजना पूर्ण नहीं हुई है। बताया गया कि इधर अंतिम किस्त के रूप में प्राप्त बजट के बाद काम तेजी से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बभनान में स्कूल के निर्माण की गति धीमी
बभनान। बभनान में मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय के निर्माण की गति धीमी है। आकांक्षी नगर योजना के तहत बभनान बाजार स्थित मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय की स्वीकृति फरवरी 2025 में मिली थी। इस पर एक करोड़ 82 लाख रुपये खर्च किए जाने हैं। निर्माण के लिए सीएंडडीएस को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। बताया गया कि चार जुलाई 2026 तक तक इस विद्यालय के निर्माण कार्य को पूर्ण करके हैंडओवर करना था, मगर अभी तक सिर्फ 65 प्रतिशत ही कार्य हो पाया है।

भाउपुर गांव में लगभग 150 साल पुराना आम का पेड़।

भाउपुर गांव में लगभग 150 साल पुराना आम का पेड़।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed