सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Various programs will be held on completion of 12 years of the Central Government.

Basti News: केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर होंगे विविध कार्यक्रम

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Various programs will be held on completion of 12 years of the Central Government.
विज्ञापन
बस्ती। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में 5 जून से 21 जून तक विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों, विकास प्रदर्शनी, जनसंवाद, स्वास्थ्य शिविर, किसान सम्मेलन एवं योग दिवस सहित विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर अधिकारियों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं।
Trending Videos

डीएम कृत्तिका ज्योत्सना ने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आमजन के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रमों के समन्वय एवं संचालन हेतु मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। अभियान के अंतर्गत 5 से 7 जून तक समस्त विकास खंड, नगर एवं ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान, अमृत सरोवरों, तालाबों, सड़कों, नदियों एवं नहरों के किनारे पौध रोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 8 जून को जनप्रतिनिधियों एवं नोडल अधिकारियों द्वारा प्रबुद्धजनों का सम्मेलन आयोजित होगा। 12 एवं 13 जून को प्रभारी मंत्री, केंद्र सरकार के मंत्री अथवा वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों व आयोग के पदाधिकारियों द्वारा प्रेसवार्ता एवं योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 14 से 16 जून तक विकास खंड स्तर पर स्वास्थ्य मेले, विभागीय प्रदर्शनियां और निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। 16 एवं 17 जून को राज्य स्तर पर चयनित प्रबुद्ध महानुभावों, विषय विशेषज्ञों द्वारा जनपद के तीन विकास खंडों प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed