{"_id":"6a0a14a6bcb1522a160280be","slug":"two-hospital-employees-arrested-in-connection-with-womans-death-basti-news-c-207-1-bst1006-158838-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: महिला की मौत के मामले में हॉस्पिटल के दो कर्मचारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: महिला की मौत के मामले में हॉस्पिटल के दो कर्मचारी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बस्ती। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के अमृत हॉस्पिटल में 14 मई को एक महिला को खुजली का इंजेक्शन लगाने के बाद मौत हो गई थी। इस मामले में महिला के पति की तहरीर पर हॉस्पिटल के संचालक समेत अन्य पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने रविवार को के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया। उन्हें न्यायालय प्रस्तुत करते हुए जेल रवाना कर दिया।
एसओ मुंडरेवा प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के लोहदर निवासी अनिल कुमार पुत्र स्वर्गीय ठाकुर प्रसाद ने तहरीर में बताया कि 14 मई पत्नी के शरीर में खुजली की शिकायत होने पर मुंडेरवा में स्थित अमृत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स ने बिना डॉक्टर के सलाह पर इंजेक्शन लगा दिया। तीसरा इंजेक्शन लगाते ही पत्नी के मुंह से झाग निकलने लगा और वो बेहोश हो गई, इसके बाद नर्सिंग होम के स्टाफ द्वारा पत्नी को बाहर निकाल दिया गया था। वह पत्नी को लेकर जिला अस्पताल बस्ती पहुंचा, वहां पर डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
अनिल कुमार ने इस मामले में अमृत हॉस्पिटल के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया था। इसके बाद 15 मई को ग्रामीणों ने मुंडेरवा बस्ती मार्ग को जाम कर दिया था और हॉस्पिटल पर कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। इस मामले में अनिल की तहरीर पर अमृत हॉस्पिटल मुंडेरवा के संचालक डॉ. मनीष श्रीवास्तव नामजद समेत अन्य डॉक्टर और स्टाफ पर प्राथमिकी दर्ज की थी।
मामले की विवेचना के आधार पर हॉस्पिटल के दो कर्मचारी जिसमे कमलेश यादव निवासी सुजानपुर थाना गोपालपुर जिला गोपालगंज बिहार और गोविंद कुमार शर्मा निवासी डोमनपुर थाना भोरे जिला गोपालगंज बिहार को मुखबीर की सूचना पर गोदमवा मोड़ मुंडेरवा से रविवार की सुबह गिरफ्तार किया गया। इन दोनों को न्यायालय प्रस्तुत करते हुए जेल रवाना कर दिया गया।