फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Warning of protest, Tehsil gate kept vigil

Basti News: धरने की चेतावनी, तहसील गेट पर रहा पहरा

Tue, 18 Aug 2026 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Warning of protest, Tehsil gate kept vigil
धरने की चेतावनी के चलते हर्रैया तहसील का मेन गेट बंद कर सुरक्षा के लिए खड़े पुलिस कर्मी-संवाद
हर्रैया। सहसराव गांव में प्रधान पति के भाई से दुर्व्यवहार के मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज प्रधान पति ने सोमवार को तहसील में धरना देने की चेतावनी दी थी। इसे देखते हुए प्रशासन ने तहसील पहुंचने वाले मार्गों पर बैरिकेडिंग कर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया। इससे राहगीरों और स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाले अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सहसराव गांव की प्रधान मीरा देवी के पति प्रेम प्रकाश चौधरी का करीब एक माह पहले नारायणपुर गांव में कुछ लोगों से भैंस खोलने को लेकर विवाद हुआ था। परिजनों ने मामले में पुलिस को तहरीर देकर जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई थी। आरोप है कि घटना में शामिल भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ करीब दो सप्ताह बाद भी प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज प्रेम प्रकाश ने सोमवार को तहसील में धरना देने की सूचना प्रशासन को दी थी।
विज्ञापन

धरने की सूचना के बाद प्रशासन ने तहसील जाने वाले मार्गों पर बैरिकेडिंग कर सर्किल क्षेत्र के पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया। बरहपुर, मुरादीपुर बौद्ध विहार से बभनान चौराहे तक तहसील जाने वाले सर्विस रोड पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोक दिया गया।
विज्ञापन

दोपहर करीब साढ़े 12 बजे घर से धरने के लिए निकले प्रधान पति को पुलिस ने रोक लिया। बातचीत के बाद उन्हें दो लोगों के साथ तहसील जाकर समस्या से संबंधित प्रार्थना पत्र देने की अनुमति दी गई। इसके बाद उन्होंने एसडीएम उमाकांत तिवारी को ज्ञापन सौंपा। समाधान दिवस समाप्त होने के बाद बैरिकेडिंग हटा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed