सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   22 development works will be carried out with Purvanchal Development Fund, 3.85 crore released

Bhadohi News: पूर्वांचल विकास निधि से होंगे 22 विकास कार्य, 3.85 करोड़ जारी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
22 development works will be carried out with Purvanchal Development Fund, 3.85 crore released
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नए वित्तीय वर्ष में पूर्वांचल विकास निधि से 22 विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए शासन से तीन करोड़ 85 लाख रुपये जारी किए गए हैं। कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण नामित की गई है। जल्द ही निविदा शुरू कराकर काम शुरू कराया जाएगा। उक्त धनराशि में इंटरलॉकिंग, सीसी रोड सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे।
Trending Videos

जिले में लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायत, ग्रामीण अभियंत्रण, मंडी समिति जैसी संस्थाओं के माध्यम से सड़कें, सीसी रोड और इंटरलॉकिंग कार्य कराया जाता है। इसके अलावा सांसद, विधायक अपनी निधि से भी विकास कार्य करवाते हैं। इसी तरह पूर्वांचल विकास निधि राज्यांश के माध्यम से माननीयों के प्रस्ताव पर बजट दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल ज्ञानपुर, औराई और भदोही विधायक ने कार्यों का प्रस्ताव बनाकर भेजा था। 10 दिन पहले शासन से 22 कार्य की स्वीकृति मिल गई। इसके लिए तीन करोड़ 85 लाख बजट जारी किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से इन कार्यों को प्राथमिकता दी गई है।
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने संबंधित विधायकों के प्रस्ताव पर इन योजनाओं के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, सभी कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा। इसके लिए तीन महीने की समय सीमा तय की गई है, ताकि आम जनता को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। इन परियोजनाओं के तहत गांवों में सड़कों की स्थिति में सुधार होगा, जिससे आवागमन सुगम बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed