सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   12 thousand farmers' registrations are not done, special camps will be held until April 15

Bhadohi News: 12 हजार किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं, 15 अप्रैल तक लगेंगे विशेष कैंप

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
12 thousand farmers' registrations are not done, special camps will be held until April 15
विज्ञापन
अभोली।
Trending Videos

फार्मर रजिस्ट्री बनवाने के लिए 30 अप्रैल तक अभियान चलेगा। इसमें छह से 15 अप्रैल तक जिले के 546 गांवों में विशेष कैंप लगवाए जाएंगे। अभी तक जिले के 12 हजार किसानों ने अपनी फार्मर रजिस्ट्री आईडी नहीं बनवाई है। भविष्य में जिन किसानों के पास आईडी नहीं होगी।
उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिलेगा। बृहस्पतिवार को उप निदेशक कृषि डॉ. अश्वनी कुमार सिंह ने चार गांव में पहुंचकर शिविर का निरीक्षण किया। शासन की ओर से किसानों के डिजिटल डेटाबेस तैयार कराने के लिए फार्मर रजिस्ट्री बनाई जा रही है, जिसके लिए कृषि विभाग की ओर से किसानों को जागरूक करने के साथ ही गांव-गांव शिविर लगाए जा रहे हैं, ताकि सभी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाई जा सके। कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में एक लाख 82 हजार किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बननी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की मंशा है कि जल्द ही फार्मर रजिस्ट्री को गेहूं की खरीद, उर्वरक एवं खाद की बिक्री, केसीसी लोन तथा पीएम किसान सम्मान निधि के लाभ से भी जोड़ने की है। ऐसे में जिन किसानों के पास आईडी नहीं होगी, वह इन्हीं सुविधाओं से वंचित रह सकते हैं। किसान आईडी बनवाने के लिए जन सेवा केंद्र जा सकते हैं। इसके अलावा पंचायत सहायक, कृषि विभाग के तकनीकी सहायक से संपर्क किया जा सकता है। डीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार को उप कृषि निदेशक डॉ. अश्वनी सिंह ने अभोली ब्लॉक के दानूपुर पश्चिमपट्टी, खरगपुर, विशौली कृपालपुर और सदौपुर में शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान कर्मचारियों को आईडी बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि एक लाख 55 हजार 500 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बन चुकी है। कुल एक लाख 82 हजार की बनानी है। इसमें कई अपात्र भी मिल रहे हैं। 12 हजार किसानों की आईडी बननी है। 15 अप्रैल तक विशेष कैंप भी गांवों में लगवाए जा रहे हैं। उन्होंने अपील किया कि सभी किसान अपनी फार्मर आईडी अवश्य बनवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed