सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Pink Taiwan guava and grafted mango saplings were given to farmers.

Bhadohi News: किसानों को पिंक ताइवान अमरुद, कलमी आम के पौधे दिए गए

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Pink Taiwan guava and grafted mango saplings were given to farmers.
विज्ञापन
बालीपुर स्थित उद्यान विभाग कार्यालय पर शुक्रवार को 35 किसानों को पिंक ताइवान अमरुद, कलमी आम के पौधे और प्लास्टिक के कैरेट, खाद आदि दिए गए। कार्यक्रम में किसानों को बागवानी खेती करने के लिए प्रेरित किया गया। जिला उद्यान अधिकारी ममता यादव ने बताया कि एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनांतर्गत प्लास्टिक के कैरेट वितरित किए गए। किसान खेत में सब्जी की तुड़ाई करने के बाद कैरेट में रख सकते हैं। इस खेती बारी के काम काज में उपयोग ला सकते हैं। मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना (राज्य सेक्टर) के तहत किसानों को पिंक ताइवान अमरूद और कलमी आम के पौधे का वितरण किया गया। प्रथम आइए और पहले पाइए के आधार पर जिन किसानों का पहले पंजीकरण हुआ था। सत्यापन के बाद उसे योजना का लाभ दिया गया है। बताया कि ताइवान पिंक अमरूद गुलाबी, मिठास और जल्दी पकने वाला फल है। इसका पौधा 6-7 फीट ऊंचाई तक होता है। पौधारोपण के आठ महीने बाद ही फल आने लगता है। इसमें कीड़े पड़ने की संभावना कम होती है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed