{"_id":"69da48ae6368211c1a0d7389","slug":"video-vishwakarma-sena-demands-justice-for-rajesh-family-in-bhadohi-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"विश्वकर्मा सेना ने की राजेश के परिवार को न्याय दिलाने की मांग, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वकर्मा सेना ने की राजेश के परिवार को न्याय दिलाने की मांग, VIDEO
देवदूत विश्वकर्मा सेना का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को सूफीनगर पहुंचा। जहां आत्महत्या करने वाले राजेश विश्वकर्मा के परिवार वालों से मिलकर सांत्वना दिया। संगठन ने अभी तक प्राथमिकी न दर्ज होने पर पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाया। परिवार को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष का एलान किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा ने कहा कि राजेश को पुलिस और प्रशासन से सहयोग नहीं मिला। उसका लगातार उत्पीड़न किया गया। जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। उन्होंने मृतक के परिवार को न्याय दिलाने के लिए जिला प्रशासन से मांग किया। पीड़ित परिवार को आवास, पट्टा संग किसी एक सदस्य को नौकरी दिलाने की मांग किया। प्रशासन को आगाह किया कि मांग पूरी न होने पर वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके करण विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, रमेश विश्वकर्मा, पवन विश्वकर्मा, अर्जुन विश्वकर्मा, रमेश विश्वकर्मा, रमाकांत, शिवचंद्र, महेश विश्वकर्मा, शिव प्रसाद, कन्हैयालाल, महेंद्र आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।