Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Youth Dies After Slipping into Canal in Ratia, Fatehabad; Village of Brahmanwala Plunged into Mourning
{"_id":"69d9f45364ee123d3a0e0b57","slug":"video-youth-dies-after-slipping-into-canal-in-ratia-fatehabad-village-of-brahmanwala-plunged-into-mourning-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के रतिया में नहर में पैर फिसलने से युवक की मौत, ब्राह्मणवाला गांव में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के रतिया में नहर में पैर फिसलने से युवक की मौत, ब्राह्मणवाला गांव में मातम
क्षेत्र के गांव ब्राह्मणवाला में उस वक्त शोक की लहर दौड़ गई, जब गांव के एक 35 वर्षीय युवक की नहर में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरदास सिंह के रूप में हुई है, जो गांव के पूर्व सरपंच जरनैल सिंह का पुत्र था।परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरदास पेशे से किसान था।
शुक्रवार शाम करीब 4 बजे वह गेहूं की कटाई के लिए कंबाइन का प्रबंध करने हेतु पास के गांव नंगल गया था। बताया जा रहा है कि नंगल और हाकमवाला के बीच उसने कुछ जमीन ठेके पर ले रखी है। इसी खेत में काम के दौरान जब वह पानी पीने के लिए साथ लगती छोटी नहर के पास गया, तो अचानक उसका पैर फिसल गया। नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण वह खुद को संभाल नहीं पाया और पानी में बह गया।देर शाम तक जब गुरदास घर नहीं लौटा, तो ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की।
काफी मशक्कत के बाद उसका शव नंगल गांव के पास ही छोटी नहर के किनारे बरामद हुआ। इस दुखद घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रतिया के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। ब्राह्मणवाला चौकी इंचार्ज दलबीर सिंह ने बताया की पुलिस ने मृतक के पिता जरनैल सिंह के बयानों के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई दर्ज कर शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मौत के सटीक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।