सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Woman injured by assault from intoxicated husband dies during treatment

Bhadohi News: नशे में पति की पिटाई से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Woman injured by assault from intoxicated husband dies during treatment
विज्ञापन
नियामताबाद।
Trending Videos

अलीनगर थाना क्षेत्र के गौरी गांव में पति ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी की लाठी डंडे से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल महिला हीरावती देवी की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मिर्जापुर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के भैंसापुर गांव के निवासी बचाऊ बिंद की पुत्री हीरावती की शादी 10 साल पहले गौरी गांव के निवासी जीतू बिंद (32) से हुई थी। उनके एक पांच साल और एक चार साल के दो बच्चे हैं। जीतू नशे का आदी है। बीते बृहस्पतिवार को किसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी हीरावती देवी से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पति ने लाठी डंडे से पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। महिला की मौत की सूचना मिलते ही अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ला ने बताया कि आरोपी पति घटना के बाद से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed