{"_id":"69d9f70d98f0d4603a0072d9","slug":"video-mandi-women-of-the-jyoti-self-help-group-in-bihandhar-become-self-reliant-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: ज्योति स्वयं सहायता समूह बिहनधार की महिलाएं बनीं स्वावलंबी, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: ज्योति स्वयं सहायता समूह बिहनधार की महिलाएं बनीं स्वावलंबी, देखें वीडियो
ग्रामीण परिवेश में रहने वाली महिलाएं सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर सशक्त व स्वावलंबी बन रही हैं। इन्हीं में से एक महिला हैं हेती देवी, जो खाना खाने के लिए विशेष पेड़ की पत्तियों से पत्तलें (थाली) बनाकर सफलता की नई इबारत लिख रही हैं। मंडी जिला मुख्यालय के समीप बिहनधार गांव की रहने वाली हेती देवी ज्योति स्वयं सहायता समूह की सचिव हैं। वे बताती हैं कि वर्ष 2018 से वह इस स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं। उनका समूह पत्तल बनाने का काम करता है। टौर वृक्ष के हरे पत्तों से बनी यह विशेष थाली, मंडी व आसपास के क्षेत्रों में काफी प्रचलित है, जिसे आम भाषा में पत्तल कहते हैं। विवाह-शादियों व अन्य समारोहों में यह सामूहिक भोज के लिए विशेष तौर पर प्रयोग में लाई जाती हैं। खाने के लिए स्वच्छ तथा उपयोग के बाद आसानी से घुलनशील यह पत्तल पर्यावरण अनुकूल भी हैं। हेती देवी बताती हैं कि शुरूआत में वह हाथ से पत्तल बनाती थीं और महीने का लगभग पांच हजार रुपये कमा लेती थीं। वर्ष 2023 के बाद उन्होंने मशीन के माध्यम से पत्तलें बनाने का कार्य शुरू किया। विकास खंड मंडी से पत्तल बनाने की मशीन मिलने के बाद उनकी कमाई दोगुना हो गई। अब वह मशीन से पत्तलें बनाकर महीने का लगभग दस हजार रुपये कमा रही हैं। हालांकि, यह सब मांग पर भी निर्भर करता है। हिमाचल प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन इसमें सहायक बना है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा बनाई गई पत्तल गुणवत्ता के हिसाब से दूसरी पत्तलों से बेहतर है। हाथ से बनी पत्तल 200 रुपये सैकड़ों की दर से बिकती हैं जबकि मशीनी पत्तल की कीमत 400 रुपये प्रति सैकड़ा है। इसके अलावा हाथ से पत्तों के बनाए डूने 100 रुपये सैकड़ा जबकि मशीन की ओर से बनाए डूने 200 रुपये प्रति सैकड़ा बिकते हैं। समूह की महिलाएं डिजिटल माध्यमों का उपयोग भी बिक्री के लिए कर रही हैं। हेती देवी बताती हैं कि उन्हें ऑर्डर मोबाइल के माध्यम से मिल जाता है। इससे उनका कार्य अच्छे से चल रहा है। समूह की प्रधान तृप्ता देवी ने बताया कि उनके समूह का गठन वर्ष 2018 में हुआ था। समूह में छ: महिलाएं हैं। सरकार की ओर से समूह को 40 हजार रूपए रिवॉल्विंग फंड के रूप में मिला है, जिससे समूह में इंटर लोनिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि पत्तलें बनाने के कार्य से वह साल में एक से डेढ़ लाख रुपये कमा रही हैं, जिससे उनके परिवार का खर्च ठीक से चल रहा है। उन्हें सरकार की ओर से पत्तल बनाने की मशीन भी उपलब्ध करवाई गई है। उपायुक्त अपूर्व देवगन का कहना है कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर महिला स्वालंबन पर बल दिया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।