{"_id":"69d9f46298f0d4603a0072d2","slug":"video-ayathhaya-ma-hanamanagaugdhha-ma-sharathathhalo-sa-bthasalka-pasa-lkara-tharashana-karana-ka-shakayata-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में हनुमानगढ़ी में श्रद्धालुओं से बदसलूकी, पैसे लेकर दर्शन कराने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में हनुमानगढ़ी में श्रद्धालुओं से बदसलूकी, पैसे लेकर दर्शन कराने की शिकायत
रामनगरी अयोध्या में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ बदसलूकी की शिकायतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला हनुमानगढ़ी मंदिर से सामने आया है। यहां हरियाणा से परिवार सहित दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने सुरक्षा कर्मियों पर अभद्र व्यवहार और पैसे लेकर दर्शन कराने का गंभीर आरोप लगाया है।
श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर के गर्भगृह के पास तैनात कुछ सुरक्षा कर्मियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और जल्द दर्शन कराने के नाम पर पैसे की मांग की। विरोध करने पर उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। इस घटना से श्रद्धालुओं में नाराजगी देखी गई।
बताया जा रहा है कि इस तरह की शिकायतें पहले भी कई बार सामने आ चुकी हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं होने से ऐसे मामलों में कमी नहीं आ रही है। दूर-दराज से बड़ी संख्या में अयोध्या पहुंचने वाले राम भक्तों को इस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार अयोध्या के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दे चुके हैं। इसके बावजूद जमीनी स्तर पर व्यवस्थाएं सवालों के घेरे में हैं। मामला थाना राम जन्मभूमि क्षेत्र के कटरा पुलिस चौकी अंतर्गत आता है। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, श्रद्धालुओं ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।