{"_id":"69db819a34367f51c50b54a1","slug":"video-prof-anita-said-heritage-of-india-is-culture-and-literature-2026-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्रो. अनीता ने कहा- देश की धरोहर होती है संस्कृति और साहित्य, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रो. अनीता ने कहा- देश की धरोहर होती है संस्कृति और साहित्य, VIDEO
शिल्पकार सेवा संस्थान की ओर से रविवार को अमर शिक्षण संस्थान घाटमपुर, माधोसिंह में पुस्तक विमोचन व सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में डॉ. विनोद कुमार स्वामी द्वारा लिखित पुस्तक संगीत में शोध एवं पत्रकारिता पुस्तक का विमोचन हुआ। वहीं प्रो. अनीता को संस्कृत साहित्य सम्मान व प्रो. विजय कुमार भारती को बेस्ट लाइब्रेरियन का सम्मान मिला।
मुख्य अतिथि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की प्रो. अनीता ने संस्कृति और साहित्य किसी भी देश की धरोहर होती है। इनकी बदौलत ही सभ्य समाज की नींव पड़ती है। अपनी जड़ों को छोड़कर हम कभी तरक्की नहीं कर सकते। वहीं साहित्य हमेशा से समाज को नई दिशा देने वाला रहा है। उन्होंने डॉ. विनोद के लेखन की तारीफ की। विशिष्ट अतिथि राकेश कुमार बरनवाल ने बताया कि पुस्तक संगीत व पत्रकारिता के छात्रों के लिए बेहद उपयोगी रहेगी। डॉ. विनोद, मोहनलाल प्रजापति, अवधेश प्रजापति ने भी अपने विचार रखे। अध्यक्षता प्रो. विजय भारती व संचालन मोहनलाल प्रजापति ने किया। मौके पर अजय प्रजापति, छेदीलाल, प्रदीप, हरिमंगल, राजबलि बेदी, दिनेश चंद, कृष्ण कुमार यादव आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।