{"_id":"69d80201c236434f4b03c157","slug":"ayushman-cards-will-be-made-for-people-over-70-years-of-age-six-member-team-formed-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-141487-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: नीम के पेड़ पर लटका मिला शव, पत्नी का आरोप, न्याय नहीं मिलने से परेशान थे पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: नीम के पेड़ पर लटका मिला शव, पत्नी का आरोप, न्याय नहीं मिलने से परेशान थे पति
विज्ञापन
मृतक राजेश विश्वकर्मा। फाइल फोटो
विज्ञापन
ऊंज। सूफी नगर में बुधवार की रात 11 बजे गांव निवासी राजेश विश्वकर्मा (37) का शव घर के सामने नीम के पेड़ पर लटका मिला। मृतक की पत्नी संगीता देवी का आरोप है कि पति जमीन विवाद में न्याय नहीं मिलने से परेशान थे। इस कारण उन्होंने इस तरह का कदम उठाया है।
घटना के समय वे अपने रिश्तेदार के यहां महाराजगंज गई थी। ऊंज के सूफीनगर निवासी राजेश विश्वकर्मा मजदूरी करते थे। उनकी पत्नी का आरोप है कि पड़ोसियों से जमीन का विवाद चल रहा था। उन्होंने थाने से लेकर एसपी कार्यालय तक आठ बार पत्र दिया था। एसपी के यहां पत्र देने के बाद जांच के लिए थाने से पुलिस आती थी। दबंग पड़ोसियों के दबाव के कारण पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी। बुधवार को पत्नी संगीता देवी महराजगंज स्थित एक रिश्तेदार के यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई थीं।
तभी गांव के लोगों से सूचना मिली कि उनके पति का शव घर के सामने नीम के पेड़ पर लटका है। इसके बाद वे घर पहुंचीं।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के दो बेटे और दो बेटियां है।
Trending Videos