{"_id":"6a3978b1d215aef00e09ab4c","slug":"a-drain-will-be-constructed-from-raja-park-to-kotwali-for-rs-36-lakh-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-144794-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 36 लाख से राजा पार्क से कोतवाली तक बनेगी नाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 36 लाख से राजा पार्क से कोतवाली तक बनेगी नाली
विज्ञापन
ज्ञानपुर कोतवाली के सामने बन रहा नाला। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नगर के राजा पार्क के पास हर साल बारिश में होने वाले जलजमाव से अब निजात मिलेगी। नगर पंचायत की ओर से राजा पार्क से ज्ञानपुर कोतवाली तक 36 लाख रुपये से 400 मीटर तक नाली निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस मार्ग पर जिला अस्पताल, कोतवाली के साथ महिला थाना जैसे महत्वपूर्ण कार्यालय हैं। बारिश के सीजन में हर साल राजा पार्क से कोतवाली तक पूरा रास्ता जल मग्न हो जाता है। बरसात का पानी सड़कों पर करीब दो से ढ़ाई फीट तक लग जाता है। आवागमन में दिक्कत होती है। बाइक सवार फिसल कर गिरते हैं। बरसात का पानी लोगों को घरों, दुकानों और जिला अस्पताल में भी प्रवेश कर जाता है।
इन सभी समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए 400 मीटर तक नाली निर्माण कराने के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने तीन महीने पहले शासन को प्रस्ताव भेजा था। जिसकी स्वीकृति मिलने के बाद काम भी शुरू कर दिया गया है। बारिश के मौसम के पहले नाली निर्माण हो जाने से काफी हद तक लोगों को राहत मिलेगी।
चार बार पत्राचार के बाद भी नहीं हटा ट्रांसफॉर्मर
नगर पंचायत की ओर से नाली निर्माण तो शुरू करा दिया गया है, लेकिन पुरानी तहसील के बाद बिजली निगम का ट्रांसफॉर्मर एक बड़ी बाधा बनकर खड़ा हो गया है। जिससे नाली निर्माण में समस्या आ रही है। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से ट्रांसफॉर्मर को दूसरी जगह शिफ्ट किए जाने के लिए चार बार पत्राचार किया जा चुका है, लेकिन अब तक बिजली निगम की ओर से कोई पहल नहीं की गई है। अब अगर कुछ दिन में बारिश का मौसम शुरू होता है तो काम अधूरा रह सकता है।
विज्ञापन
36 लाख से नाली का निर्माण किया जा रहा है। पुरानी तहसील के पास ट्रांसफाॅर्मर को हटाने के लिए चार बार पत्राचार किया जा चुका है। अब तक केवल आश्वासन मिला है। - डॉ. घनश्यामदास गुप्ता, चेयरमैन, ज्ञानपुर।