{"_id":"6a3978a8b35b50d002011040","slug":"the-waiter-hanged-himself-in-his-room-and-committed-suicide-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-144790-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: वेटर ने कमरे में फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: वेटर ने कमरे में फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
मृतक संदीप पासवान। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। नगर के होटल शिराज के रेस्टोरेंट के वेटर संदीप पासवान (22) ने रविवार की शाम फंदे पर झूलकर जान दे दी। उसका शव क्वार्टर के एक कमरे में गमछे के सहारे पंखे पर लटकता मिला। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर उसके शव को निकाला गया। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। इसको लेकर किसी भी तरह कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
होटल प्रबंधक अखिलेश सिंह ने बताया कि संदीप पासवान बिहार के मोतिहारी का रहने वाला था। वह होटल के रेस्टोरेंट में वेटर का काम करता था। रविवार की दोपहर तीन बजे वह अपनी ड्यूटी पूरी कर अपने क्वार्टर के कमरे में चला गया। शाम को वह नहीं लौटा तो कर्मचारी रात के समय उसके क्वार्टर पर उसे बुलाने पहुंचे, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था।
अनहोनी के भय से स्टाफ ने 112 को फोन कर बुलाया। पुलिस ने ही कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम को खबर देकर मौके पर बुलाया। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी जांच की। प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने बताया कि चार दिन पूर्व संदीप घर से लौटा है। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसके घर घटना की सूचना दे दी गई है। उसके परिजन भदोही आ रहे हैं। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।