सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A teenager climbing to break a neem tree got burnt after coming into contact with a high-tension wire

Bhadohi News: सहजन तोड़ने चढ़ा किशोर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
A teenager climbing to break a neem tree got burnt after coming into contact with a high-tension wire
सहजन तोड़ते समय बिजली के करेंट से घायल को अस्पताल ले जाते लोग। संवाद
विज्ञापन
गोपीगंज। माधोपुर गांव में रविवार को सहजन तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा 15 साल का किशोर आयुष हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में उसका उपचार चल रहा है। किशोर अपने नाना के घर पर रहता है। माधोपुर गांव निवासी भगवान दास बिंद का नाती आयुष (15) रविवार को गांव के एक स्कूल के पास लगे पेड़ पर सहजन तोड़ने के लिए चढ़ा था। पेड़ के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के तार से छू गया। करंट लगते ही वह झुलस गया और नीचे गिर गया। घटना के बाद लोगों ने उसे तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने वाराणसी ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आबादी के बीच से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को हटाने के लिए कई बार बिजली निगम से कहा गया लेकिन आज तक तार नहीं हटाया गया। कई बार इससे हादसे हो चुके हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed