सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Azad Sports Senior defeated Modh by 17 runs

Bhadohi News: आजाद स्पोट्स सीनियर ने मोढ़ को 17 रनों से दी शिकस्त

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Azad Sports Senior defeated Modh by 17 runs
मैच जीतने के बाद आजाद स्पोट्स सीनियन की टीम। स्रोत स्टेडियम
विज्ञापन
सुरियावां। मेढ़ी मैदान में रविवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच आजाद स्पोर्ट्स जूनियर और भदोही स्टेडियम के बीच खेला गया। वहीं, दूसरा मैच आजाद स्पोर्ट्स सीनियर और मोढ़ के बीच हुआ। जिसमें आजाद जूनियर की टीम भदोही स्टेडियम से नौ रनों से हार गई। वहीं, सीनियर टीम ने मोढ़ को 17 रनों से हराया। टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए भदोही स्टेडियम की टीम निर्धारित 35 ओवर के मैच में सभी विकेट खोकर 219 रन बनाई। एक समय भदोही का पांच विकेट 35 रन के ही स्कोर पर गिर गया था, लेकिन भदोही के खिलाड़ी संभलकर खेलते हुए 219 तक ले गए। भदोही की तरफ से बल्लेबाजी में शुभम यादव ने 69 रन, नीरज ने 35 रन, सूरज यादव ने 18 रन व आदित्य ने 12 रनों का योगदान किया। आजाद स्पोर्ट्स क्लब जूनियर की तरफ से गेंदबाजी में मोनू यादव व आदर्श मौर्य ने तीन-तीन विकेट यातेंद्र सिंह व राज चौरसिया ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में उतरी आजाद स्पोर्ट्स क्लब की टीम ठोस शुरुआत के बावजूद 35 ओवर में सिर्फ 210 रन हीं बना सकी। इस तरह से आजाद स्पोर्ट्स क्लब 9 रन के अंतर से मैच हार गई। आकाश उपाध्याय ने 40 रन, कृष्णा यादव ने 38 रन राम विशाल ने 28 रन, यातेंद्र सिंह व सिद्धार्थ सरोज ने 17-17 रनों का योगदान किय। दूसरा मैच में टॉस जीतकर मोढ़ की टीम ने जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। पिच गीला होने के कारण से आजाद स्पोर्ट्स क्लब सीनियर की शुरुआत काफी धीमी व खराब रही। टीम 34.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 155 रन बनाए। जिसमें विजय कुमार ने 54 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा कुणाल सिंह ने 45 रन व विशाल यादव ने 19 रनों का योगदान किया। जबाब में उतरी मोढ़ की टीम 31.2 ओवर में 138 रन पर सिमट गई। आजाद स्पोर्ट्स क्लब सीनियर की तरफ से काफी कसी गेंदबाजी की गई। जिसके आगे मोढ़ के बल्लेबाज टिक नहीं सके। सिर्फ महेश बिंद ने 53 रन व साहब लाल ने 36 रनों की पारी खेली। इसके अलावा अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। गेदबाजी में आजाद स्पोर्ट्स क्लब की तरफ से राजन यादव व विशाल ने तीन-तीन विकेट, अजीत साहू को 2 विकेट मिले।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed