{"_id":"6ae259942eed82f4fa011a67","slug":"danger-due-to-the-absence-of-signs-and-speed-breakers-near-a-blind-curve-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-150664-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: अंधे मोड़ के पास संकेतक व स्पीड ब्रेकर न होने से खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: अंधे मोड़ के पास संकेतक व स्पीड ब्रेकर न होने से खतरा
विज्ञापन
सुरियावां-कलिंजरा मार्ग पर मतेथू में बिना संकेतक अंधा मोड़। संवाद
क्षेत्र के सुरियावां-कलिंजरा रोड पर स्थित मतेथू पाठक बस्ती मोड़ पर अंधा मोड़ (ब्लाइंड टर्न) होने के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों का आरोप है कि इस मोड़ पर वाहन चालकों को सामने से आने वाले वाहनों का समय रहते अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे अक्सर हादसे होते रहते हैं।
स्थानीय निवासी अभिषेक पांडेय, निशांत पाठक, सचिन मिश्रा, छोटे पाठक, गौरव त्रिपाठी, गोलू पाठक यह मार्ग सुरियावां को मतेथू सहित आसपास के कई गांवों से जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। इस सड़क पर दिन-रात वाहनों का आवागमन बना रहता है। दिन भर में 10 हजार के आसपास वाहनों का आवागमन होता है।
बावजूद इसके अब तक यहां न तो स्पीड ब्रेकर बनाया गया है और न ही किसी प्रकार का चेतावनी अथवा संकेतक बोर्ड लगाया गया है। इससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जनहित को देखते हुए इस अंधे मोड़ पर शीघ्र स्पीड ब्रेकर का निर्माण कराया जाए तथा चेतावनी संकेतक बोर्ड लगाए जाएं, ताकि वाहन चालक पहले से सतर्क होकर सुरक्षित तरीके से गुजर सकें और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
लोगों ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि संबंधित विभाग को निर्देशित कर इस समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाए, जिससे क्षेत्र के लोगों और राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता सुभाष चंद्र मौर्य ने बताया कि मोड़ के पास संकेतक और स्पीड ब्रेकर होना जरूरी होता है। टीम समय-समय पर सर्वे करती है। अगर वहां खतरनाक मोड़ है तो वहां स्पीड ब्रेकर व संकेतक लगवाया जाएगा। संवाद