{"_id":"69d7fb171d791e0afa079cf6","slug":"dp-star-defeated-raju-masala-by-5-wickets-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-141497-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: डीपी स्टार ने राजू मसाला को 5 विकेट से दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: डीपी स्टार ने राजू मसाला को 5 विकेट से दी शिकस्त
विज्ञापन
मदारीपुर में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ी को पुरस्कार देते अतिथि। संवाद
विज्ञापन
नईबाजार। रंग महल गली, मदारीपुर में चल रही रात्रि कालीन कैनवॉश क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार की रात में तीन मैच खेले गए। आखिरी मुकाबले में डीपी स्टार ने राजू मसाला इलेवन को पांच विकेट से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। पहला मुकाबला राजू मसाला इलेवन और एन प्रिंटर के बीच हुआ।
इसमें राजू मसाला इलेवन की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 3 विकेट से जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला यंग स्टार और डीपी स्टार के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए डीपी स्टार ने 8 ओवरों में 106 रनों का लक्ष्य रखा।
जवाब में यंग स्टार की टीम 8 ओवर में 63 रन ही बना सकी। डीपी स्टार ने 40 रनों से जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच मोहम्मद शोएब रहे। दोनों विजेता टीम डीपी स्टार और राजू मसाला इलेवन के बीच क्वालिफायर मुकाबला हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजू मसाला इलेवन की टीम 8 ओवर में 29 रन पर 7 विकेट गंवा बैठी।
टीम की ओर से जमशेद ने 13, बिलाल ने 4 और शादाब ने 4 रन बनाए। डीपी स्टार की ओर से मोहम्मद वैस और लखन ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीपी स्टार की टीम ने 5 ओवर में 3 विकेट खोकर 30 रन बनाते हुए मैच आसानी से जीत लिया।
टीम की ओर से शोएब ने 4, वैस ने 8 और आरिफ ने 8 रन का योगदान दिया। राजू मसाला इलेवन की ओर से जमशेद और अनाब को एक-एक विकेट मिला। मैन ऑफ द मैच मोहम्मद वैस रहे। मुख्य अतिथि सभासद चंद्रेश यादव ने विजेता खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। इस मौके पर अजीम खान, अप्पू खान, आदिल सिद्दीकी, सलाउद्दीन सिद्दीकी, अतीक खान, खालिद अंसारी आदि रहे। कमेंट्री सलमान और खुर्रम अंसारी ने की।
Trending Videos