UP News: मातम में बदलीं त्योहार की खुशियां...गड्ढे में मासूम की लाश देख परिवार सन्न; जानें कैसे हुआ हादसा
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में त्योहार के दिन पांच वर्षीय मासूम की माैत हो जाने की सूचना पाकर ऊंज थाने की पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विस्तार
Bhadohi News: ऊंज थाना क्षेत्र के पूरेभान गांव में प्रकाश पर्व दिवाली के दिन सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां सरकारी हैंडपंप के पास गड्ढे में जमा पानी में डुबने से एक पांच साल के मासूम की जान चली गई। वह घर के सामने लगे हैंडपंप पर खेलते-खेलते चला गया था। जहां उसका पैर अचानक फिसल गया और गड्ढे में डूब गया। ग्रामीणों ने हैंडपंप के पास सोख्ता न बनाए जाने को लेकर लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं घटना के बाद से पाट दिया।

पूरेभान गांव निवासी स्व. उमाकांत की दो साल पहले बीमारी से मौत हो गई। घर पर उनके पत्नी रेखा अपने तीन बच्चों और सास-ससुर के साथ रहती है। गांव के इनके घर के सामने ही एक सरकारी हैंडपंप लगा हुआ है।
परिजनों में मचा कोहराम
सोमवार को रेखा का सबसे छोटा बेटा (5) सनी खेलते-खेलते हैंडपंप के पास चला गया। हैंडपंप के पास ही उसकी पानी से गड्ढे की तरह बन गया है। जहां हमेशा पानी जमा रहता है। बताया जा रहा है कि हैंडपंप के पास लगातार पानी गिरने से फिसलन बन गई है। सनी खेलने के दौरान अचानक फिसल गया और पास के ही पानी के गड्ढे गिर गया और डूब गया।
इधर बेटे को न पाकर मां परेशान थी। वहीं, गांव के ही कुछ लोग हैंडपंप पर पहुंचे तो मासूम का सिर दिख रहा था। इससे हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल उसे गड्ढे से निकाला, लेकिन तब तक उसकी जान चली गई थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दूसरी मासूम की मौत परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों कलिंजरा घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं ग्रामीणों ने हैंडपंप के गड्ढे को मिट्टी से पाट दिया।