{"_id":"6a286a4c86f1c47bf8059aa1","slug":"five-pontoon-bridges-over-the-ganga-will-be-closed-from-june-16-affecting-a-population-of-five-lakh-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-144221-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: गंगा पर बने पांच पीपा पुल 16 जून से बंद होंगे, पांच लाख आबादी होगी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: गंगा पर बने पांच पीपा पुल 16 जून से बंद होंगे, पांच लाख आबादी होगी प्रभावित
विज्ञापन
सीतामढ़ी पीपा पुल का चकर प्लेट हटाने का काम शुरू। स्रोत ग्रामीण
- फोटो : आशीष शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर/सीतामढ़ी। मानसून के मद्देनजर गंगा नदी पर बने पांच पीपा पुलों को खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 16 जून से इन सभी पुलों पर आवागमन बंद हो जाएगा। इससे करीब पांच लाख की आबादी प्रभावित होगी। उन्हें मिर्जापुर और प्रयागराज जैसे जिलों में जाने के लिए 40 से 45 किलोमीटर अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ेगा।
जिले में गंगा का दायरा लगभग 45 किलोमीटर तक फैला है। दक्षिणी छोर पर मिर्जापुर और प्रयागराज का इलाका आता है। रामपुर और धनतुलसी घाट पर दो से ढाई दशक पूर्व से पीपा पुल बन रहे हैं। सीतामढ़ी में पांच साल पहले और सेमराध व नेवढ़िया में एक साल पहले पीपा पुल शुरू हुए थे। ये पुल मिर्जापुर के विजयपुर और प्रयागराज के मांडा आदि क्षेत्रों तक पहुंचने में काफी सहूलियत देते हैं।
गंगा के दोनों किनारों के 200 से अधिक गांवों की पांच लाख आबादी को इसका सीधा लाभ मिलता है। इन पीपा पुलों को मानसून आने से पहले ही खोला जाता है। 21 जून से संभावित मानसूनी बारिश को देखते हुए 15 जून तक सभी पीपा पुल खोल दिए जाएंगे। मंगलवार को सीतामढ़ी-मिश्रपुर पीपा पुल के चकर प्लेट हटाने का काम शुरू हुआ, लेकिन फिर उसे रोक दिया गया। सेमराध और नेवढ़िया में बुधवार को यह काम शुरू होगा। रामपुर-धनतुलसी घाट पर दो दिन बाद चकर प्लेट हटाने का काम शुरू होगा। सीतामढ़ी और रामपुर के अलावा किसी भी घाट पर सरकारी नाव संचालन की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
पुलिस भर्ती परीक्षा के कारण स्थगित कार्य
मिश्रपुर-सीतामढ़ी पीपा पुल के चकर प्लेट हटाने का काम दो दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब चकर प्लेट 11 जून से हटाए जाएंगे। जेई श्रवण कुमार ने बताया कि सुबह चकर प्लेट हटाने का काम शुरू हो गया था। उन्हें जानकारी मिली कि 10 जून को पुलिस भर्ती परीक्षा है। गंगा के दोनों ओर के अभ्यर्थियों को परीक्षा देने में कोई दिक्कत न हो। इससे चकर प्लेट हटाने का काम स्थगित किया गया।
व्यापारियों और ग्रामीणों पर प्रभाव
गंगा पर बने पीपा पुलों का लाभ दोनों तरफ के ग्रामीणों को मिलता है। खासकर मिर्जापुर के सीमावर्ती गांवों के लोगों को अधिक फायदा होता है। वे गोपीगंज और ज्ञानपुर आकर जरूरी सामान खरीदते हैं। इससे जिले के व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होता है। पीपा पुल हटने से उन्हें आने-जाने में दिक्कत होगी। सेमराध, इनारगांव, बदरी, इब्राहिमपुर, जंगीगंज, ओझापुर, बेरवा पहाड़पुर सहित 20 से अधिक गांवों के लोगों पर असर पड़ेगा। वहीं मिर्जापुर जिले के दुगौली, परमानपुर, श्रीनिवासधाम, नीबी, कोठरा समेत आसपास के अनेक गांवों का संपर्क भी प्रभावित होगा।
जिले में गंगा पर पांच पीपापुल में दो भदोही और तीन मिर्जापुर लोक निर्माण में आता है। रामपुर और डेंगुरपुर में स्टीमर और नावों का संचालन 16 जून से शुरू हो जाएगा। तीन पीपापुल पर नाव का संचालन मिर्जापुर के अधीन आएगा। - संदीप सरोज, एक्सईएन लोक निर्माण