{"_id":"69d7fa6f3607df1a0a056228","slug":"from-may-15-a-three-day-bhadohi-festival-will-be-held-at-abhaynpur-ground-bhadohi-news-c-191-1-svns1017-141507-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 15 मई से अभयनपुर मैदान में होगा तीन दिवसीय भदोही महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 15 मई से अभयनपुर मैदान में होगा तीन दिवसीय भदोही महोत्सव
प्रेस वार्ता करते भदोही महोत्सव सोसाईटी के सचिव डा.एके गुप्ता। स्रोत- संवाद
Link Copied
विज्ञापन
भदोही। इस बार का भदोही महोत्सव कुछ खास होने जा रहा है। सांस्कृतिक धरोहर को बचाए रखने के लिए पर्यटन विभाग का सहयोग मिल गया है। इस बार 15 मई से होने वाले कार्यक्रम में बहुत कुछ खास होगा। यह जानकारी बृहस्पतिवार को भदोही महोत्सव सोसाइटी के सचिव डॉ. एके गुप्ता ने दी है। सचिव ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम चौरी रोड अभयनपुर मैदान में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के सहयोग से होगा। 15 मई को सुबह 5:30 योग से महोत्सव का शुभारंभ होगा। इस दौरान खेलकूद में महिला एवं पुरुष क्रिकेट, महिला एवं पुरुष हॉकी, महिला एवं पुरुष कुश्ती, बॉक्सिंग, टेबिल टेनिस, एथलेटिक्स, कबड्डी व खो-खो आदि प्रतियोगिताएं होंगी।
Trending Videos
जो स्टेडियम में होगी। इसमें से कुछ खेल जीआईसी ज्ञानपुर में होगा। बताया कि 15 मई की शाम स्थानीय कलाकारों को समर्पित रहेगा। इसमें स्थानीय और उभरते कलाकारों को मंच मिलेगा। दूसरे दिन 16 मई की सुबह 6:30 बजे अभयनपुर मैदान से गोपीगंज तक हाफ मैराथन होगा। उसी दिन शाम 7:30 बजे कवि सम्मेलन एवं मुशायरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसमें शायरा अंजुम रहबर, हास्य कवि अरुण जेमनी, हेमंत पांडेय, सुदीप भोला, महेश दुबे, शायर मेशर अफरीदी, प्रबुद्ध सौरभ शिरकत करेंगे। महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम बालीवुड नाइट जो 17 मई को होगा। इसमें मिमिक्री आर्टिस्ट एंड सिंगर सुगंधा मिश्रा, प्लेबैक सिंगर हेमा सरदेसाई और एंकर शरबानी मुखर्जी, आकाश जायसवाल शिरकत करेंगे। प्रेस वार्ता में अध्यक्ष कृष्णा मिश्र, उपाध्यक्ष रुपेश बरनवाल, जाबिर बाबू अंसारी, सुदेश खन्ना आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।