सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   God incarnates for the welfare of humanity: Pandit Himanshu

मानव कल्याण के लिए अवतार लेते हैं भगवान : पं. हिमांशु

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
God incarnates for the welfare of humanity: Pandit Himanshu
सिंहपुर में कथा सुनाते पं. हिमांशु तिवारी। स्रोत आयोजक - फोटो : Self
विज्ञापन
ज्ञानपुर। वाराणसी के अस्सी से आए कथा वाचक पं. हिमांशु तिवारी ने कहा कि जब-जब धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान पृथ्वी पर अवतार लेते हैं। मानव कल्याण के लिए ईश्वर ने समय-समय पर अलग-अलग अवतार लिया है। वे सिंहपुर में आयोजित भागवत कथा में भक्तों को कथा का रसपान करा रहे थे। कहा कि विप्र, धेनु, सुर, संत की रक्षा के लिए भगवान अलग-अलग युगों में विविध रूपों में अवरित हुए हैं। कहा कि वर्तमान समय में गोमाता की रक्षा अति आवश्यक है। जिससे सनातन की रक्षा हो सके। बताया कि सनातन धर्म सभी धर्मों में सर्वश्रेष्ठ है। शायद यही कारण है कि ईश्वर ने सनातन धर्म में अवतार लेकर मानव समाज का कल्याण किया। मुख्य जयमान पं. दयाशंकर पांडेय और सभाशंकर पांडेय ने व्यासपीठ की आरती उतारी। इस मौके पर अंजनी शुक्ला, आनंद पांडेय, प्रदीप यादव, अतुल तिवारी, संतोष यादव, पप्पू पांडेय, रोहित पांडेय आदि रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed