सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   laborer burnt to death after an altercation at village head house in bhadohi

Bhadohi News: प्रधान के घर कहासुनी के बाद आग से झुलसा मजदूर, पेट्रोल डालकर जलाने का लगाया आरोप

अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 09 Mar 2026 04:53 PM IST
विज्ञापन
सार

Bhadohi News: हैंडपंप का पाइप लेने प्रधान के घर गए मजदूर की कहासुनी हुई। इसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से वह 80 फीसदी तक जल गया। आरोप लगाया कि प्रधान के बेटे ने पेट्रोल डालकर आग लगाई। 

laborer burnt to death after an altercation at village head house in bhadohi
झुलसे हुए मजदूर का इलाज करते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भदोही जिले की कोतवाली के पीपर गांव में सोमवार की सुबह प्रधान के घर गया मजदूर संदिग्ध रूप से लगी आग से झुलस गया। मजदूर ने प्रधान के बेटे पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया। 80 फीसदी जले मजदूर की वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में गंभीर अवस्था में उपचार चल रहा है। वह प्रधान के घर हैंडपंप का पाइप लेने गया था। जहां उसकी कहासुनी भी हुई थी। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने प्रधान के बेटे को हिरासत में ले लिया है।

Trending Videos


क्या है मामला
ज्ञानपुर कोतवाली के पीपरगांव निवासी जैसलाल सरोज मजदूरी करते हैं। इनके दो बेटे संतोष और अंशु भी मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं। घर के सामने लगे सरकारी हैडपंप के पाइप बदलवाने के लिए वह कई दिनों से प्रधान से गुहार लगाया था। जैसलाल के बेटे संतोष ने बताया कि प्रधान रामनारायक यादव ने सोमवार की सुबह उनके पिता को हैडपंप का पाइप देने के लिए बुलाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि इस दौरान प्रधान ने उनके पिता का विवाद हो गया। जिसके बाद आक्रोश में आए प्रधान के बेटे कमलेश ने घर में रखे पेट्रोल को मजदूर के ऊपर उड़ेल दिया और उसे आग के हवाले कर दिया। मजदूर की चीख-पुकार सुनकर जब लोग पहुंचे तो किसी तरह कंबल इत्यादि ओढ़ाकर उसके शरीर की आग बुझाई। वहीं महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से जले मजदूर ने प्रधान के बेटे कमलेश पर जलाने का आरोप लगाया। इधर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों की टीम ने उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया। मृतक के बेटे के अनुसार वहां भी उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

प्रधान के परिवार की दबंगई, तीन माह पहले हुई थी हत्या

जिले के गांवों में अक्सर प्रधान या उनके परिवार की दबंगई देखने को मिलती है। करीब तीन माह पहले 10 दिसंबर को भदोही के घसकरी गांव में प्रधान मनीष यादव के भतीजे सुजीत यादव ने कार से कुचलकर शिकायकर्ता और समाजसेवी कमलाकांत दुबे की हत्या कर दी थी। आरोप था कि शिकायकर्ता ने प्रधान के वित्तीय अनियमितता की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने प्रधान समेत उनके बड़े भाई को गिरफ्तार किया। अब यह उसी तरह दूसरा मामला सामने आया है।
 
प्रधान ने दी सफाई, मजदूर ने खुद लगाई आग
मामले में प्रधान रामनायक यादव ने मजदूर के द्वारा खुद ही आग लगाने की बात कही। बताया कि विवाद के बाद उसने खुद अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर लिया। वहीं दूसरी तरफ मजदूर के बेटे के आरोप है कि प्रधान के घर में पेट्रोल कहां रखा है। यह उनके पिता को कैसे पता चलेगा। हालांकि पुलिस हर एक पहलुओं की जांच कर रही है।
 
क्या बोली पुलिस
मामले में प्राथमिकी दर्ज कर प्रधान के बेटे को हिरासत में ले लिया गया है। मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल घटना के हर एक पहलू की जांच की जा रही है। -अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed