सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Cycled for 25 km

Bhadohi News: 25 किमी तक चलाई साइकिल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Cycled for 25 km
स्वास्थ्य जागरूकता साइकिल यात्रा में शामिल लोग। स्रोत संगठन
विज्ञापन
भदोही साइकिलिंग क्लब की ओर से रविवार को 25 किमी साइकिल यात्रा निकाली गई। क्लब के अध्यक्ष अताउल मुस्तफा अंसारी के नेतृत्व में निकली यात्रा को गोपीगंज राष्ट्रीय राजमार्ग बड़ा चौराहे पर डॉ. एसएस यादव ने हरी झंडी दिखाई।
Trending Videos

यात्रा शहीद तिराहा, कांजी हाउस, आजाद नगर होते हुए सीडीवी पब्लिक स्कूल पर्वतपुर पहुंची। स्कूल के निदेशक राजेश कुमार पाल और प्रधानाध्यापक सोनी गुप्ता ने यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि योग व्यायाम से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। आसपास के कार्य साइकिल से करना चाहिए। यहां से यात्रा अमवा, माधोपुर, चक दफ्तर बंद, हीराचक डेहरिया, सारीपुर, लोहरा खास, दीवानपुर, जोहरपुर, झिलियापुल, गोपपुर के आसपास का भ्रमण करते हुए पर्वतपुर गांव में पहुंचकर समाप्त हुई।
यात्रा में अजय कुमार, अनामिका बिंद, प्रवीण श्रीवास्तव, योगेश कुमार, परवेज खान, बेचन सिंह, जगदीश यादव, बनारसी बिंद, प्रमोद मौर्या, रितिक कनौजिया, हिमांशु चौधरी, विकी सोनी, आर्या, मानसी यादव, सबा बानो, खुशी यादव आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed