सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   They used to get people into the car under the pretext of helping, then loot them, three arrested

Bhadohi News: मदद करने के बहाने कार में बैठाते थे, फिर लूट लेते थे, तीन गिरफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
They used to get people into the car under the pretext of helping, then loot them, three arrested
पुलिस मुठभेड़ में घायल को ले जाती पुलिस। स्रोत पुलिस - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी भदोही (ज्ञानपुर)। औराई पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने सोमवार की देर रात कोठरा बाईपास के पास से मुठभेड़ में बदमाशों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी हाईवे पर राहगीरों को मदद का झांसा देकर कार में बैठाते थे।
Trending Videos

इसके बाद सुनसान जगह देखकर रुपये व अन्य कीमती सामान लूटकर भाग जाते थे। पूछताछ में तीनों ने अपने नाम पंकज राव निवासी नटवलिया कसिया कुशीनगर, सर्वेश सिंह बाबू छपरा मोरबन रामकोला कुशीनगर और सकलेन निवासी अहरौली राय कसिया कुशीनगर बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने बीते दिनों हुई लूट की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है। तीनों पर पुलिस ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन तमंचे, कारतूस व लूट के 8000 रुपये और एक कार बरामद की है।
जनपद में हाईवे पर बैंक व पेट्रोल टंकियों के आसपास लूट की कई घटनाएं हुईं। इसके बाद एसपी ने पुलिस टीम को सक्रिय किया था। मुठभेड़ में तीनों आरोपियों के पैर में पुलिस की गोली लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed