सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The appearance of 90 ponds in six blocks will change, beautification will be done with the village fund

Bhadohi News: छह ब्लॉकों के 90 तालाबों की बदलेगी सूरत, ग्राम निधि से होगा सुंदरीकरण

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
The appearance of 90 ponds in six blocks will change, beautification will be done with the village fund
ठेगीपुर का बदहाल तालाब। संवाद
web -
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के छह ब्लॉकों में 90 बदहाल तालाबों की तस्वीर बदलेगी। पंचायत राज विभाग ने सभी छह ब्लॉकों से ऐसे 15-15 तालाबों की सूची मांगी है। जल संचयन एवं गांव के विकास के लिए ग्राम निधि से इन तालाबों को पुनर्जीवित किया जाएगा।
Trending Videos

एक सप्ताह में सूची उपलब्ध होने पर इस पर काम शुरू किया जाएगा। जिले में अमृत सरोवर योजना से तालाबों का सुंदरीकरण किया जा रहा है। अब तक 250 से 300 तालाबों की मरम्मत कराई गई है। उनकी गहराई बढ़ाने के साथ ही सफाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब गांव में सालों से निर्जीव हालत में पड़े तालाबों को सुधारने की कवायद शुरू कर दी गई है। राजस्व विभाग के मुताबिक जिले की तीन तहसीलों के छह ब्लॉकों में करीब 1250 से अधिक तालाब हैं। इसमें आधे से अधिक अतिक्रमण की जद में हैं। बड़े तालाबों को तो अमृत सरोवर योजना में बेहतर किया जा चुका है, लेकिन गांव के मध्य स्थित छोटे-छोटे तालाब एवं गड़ही की हालत अब भी खराब है।
झाड़ियों एवं दूषित पानी के आने से तालाब अपना अस्तित्व खो चुके हैं। इसको लेकर पंचायत राज विभाग हर ब्लॉक में 15-15 तालाबों को बेहतर करने की कवायद में जुट गया है। एक सप्ताह पहले पंचायत राज अधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सचिवों से छह ब्लॉकों के 90 तालाबों की सूची मांगी है। इन तालाबों का ग्राम निधि से सुंदरीकरण किया जाएगा।
विभाग का उद्देश्य है कि तालाबों को पुनर्जीवित करना और जल संचयन को बढ़ावा देना है। इसके तहत तालाबों की सफाई, गहरीकरण और उनके किनारों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
हर गांव में बनना है एक-एक अमृत सरोवर : आजादी के अमृत महोत्सव एवं जल संरक्षण की मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए शासन के निर्देश पर जिले में मनरेगा, राज्य वित्त और 15वें वित्त से 546 गांव में अमृत सरोवर बनना है। साल 2022 से शुरू हुई यह मुहिम अभी तक शत प्रतिशत पूरी नहीं हो सकी है।
546 में करीब 250 से अधिक गांव में अमृत सरोवर बन चुके हैं, लेकिन शेष गांव में अभी आधे-अधूरे ही काम हो पाए हैं। पंचायतों की सुस्ती के कारण सरोवर कब तक पूर्ण होंगे यह कहना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed