सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A person should follow the path of truth in life: Mata Krishna

मनुष्य को जीवन में सत्य मार्ग को अपनाना चाहिए : माता कृष्णा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
A person should follow the path of truth in life: Mata Krishna
नई बाजार काली देवी मंदिर पर श्रीमद्भागवत कथा सुनाती माता कृष्णा। संवाद - फोटो : 1
web -
विज्ञापन
नईबाजार। काली देवी मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार की देर शाम माता कृष्णा ने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में सदैव सत्य का मार्ग अपनाना चाहिए। अच्छे विचार, अच्छे संस्कार और भगवान के नाम का निरंतर स्मरण ही मनुष्य जीवन को सफल बनाता है। माता कृष्णा ने कहा कि सच्चे मन और श्रद्धा से की गई भक्ति से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है। मनुष्य यदि अपने व्यवहार में विनम्रता, प्रेम और सेवा की भावना रखे तो उसका जीवन स्वयं ही पवित्र और सार्थक बन जाता है। उन्होंने सत्संग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सत्संग से मनुष्य के विचारों में सकारात्मक परिवर्तन आता है। वह सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्राप्त करता है। इस मौके पर उमेश विश्वकर्मा, विनीत बरनवाल, पंकज जायसवाल, सुभाष मौर्य, अंजलि मौर्या, तरुण कुमार शुक्ल आदि रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed