सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Negligence in wheat lifting; PCF in-charge's salary withheld.

Bhadohi News: गेहूं उठान में लापरवाही, पीसीएफ प्रभारी का वेतन रोका

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Negligence in wheat lifting; PCF in-charge's salary withheld.
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ल ने बुधवार को कंसापुर स्थित विकास भवन सभागार में गेहूं क्रय और भंडारण की समीक्षा की। उन्होंने एजेंसियों की ओर से गेहूं खरीद, उसके उठान और एफसीआई गोदामों में भंडारण की प्रगति के बारे में जानकारी ली। भंडारण में लापरवाही बरतने पर उन्होंने पीसीएफ प्रभारी प्रकाश चंद्र चौरसिया का जून का वेतन रोकने का निर्देश दिया। कहा कि पूरे गेहूं का उठान कर एफसीआई गोदामों में सुरक्षित भंडारण के बाद ही वेतन दिया जाएगा।

सीडीओ ने कहा किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से संचालित 17 क्रय केंद्रों के माध्यम से कुल 5,870 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। जिसके सापेक्ष 4,080 मीट्रिक टन गेहूं एफसीआई गोदामों में भेजा जा चुका है। वहीं सहकारी समितियों एवं पीसीएफ के माध्यम से 4,175 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद के सापेक्ष मात्र 1,376 मीट्रिक टन गेहूं का ही उठान हो सका है, जबकि शेष गेहूं अभी भी समितियों पर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि बारिश सामने है और समितियों पर इस तरह का गेहूं बाहर पड़ा है, जो चिंता का विषय है। इन कार्यों में लापरवाही क्षम्य नहीं है। बैठक में पीसीएफ के प्रभारी अधिकारी प्रकाश चंद्र चौरसिया से फोन पर बात की गई। उनके द्वारा गेहूं उठान को लेकर जवाब नहीं दिया गया। जिससे नाराज होकर सीडीओ ने उनका वेतन रोकने का निर्देश दिया। बैठक में डिप्टी आरएमओ शिशिर कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed