सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Non-specific lower back pain is occurring from long-distance biking and table working

Bhadohi News: लंबी दूरी तक बाइक चलाने और टेबल वर्किंग करने से हो रहा है नॉन-स्पेसिफिक लोअर बैक पेन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Non-specific lower back pain is occurring from long-distance biking and table working
सौ शय्या असपताल में मरीज की हो रही फिजियोथेरेपी। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। लंबे समय तक कुर्सी पर बैठकर काम करने और लंबी दूरी तक बाइक चलाने से लोगों में लोअर बैक पेन की समस्या हो रही है। सौ शैय्या अस्पताल के फिजीयोथेरेपी विभाग में हर दिन दर्द से कराहते हुए 12 से 15 मरीज पहुंच रहे हैं। इसमें ज्यादातर युवा हैं। जो लोग ज्यादा फैटी हैं उनमें यह दिक्कत और ज्यादा देखने को मिल रही है। कमर के निचले हिस्से में दर्द के कारण उठने-बैठने और चलने में परेशानी हो रही है। फिजीयोथेरेपिस्ट डॉ. जावेद अख्तर ने बताया कि मधुमेह, गठिया, मोटापा और हड्डियों की कमजोरी से लोगों में यह समस्या हो रही है। लंबे समय तक एक ही मुद्रा में काम करना, गलत पोश्चर, मोबाइल और लैपटॉप का अत्यधिक उपयोग कमर की मांसपेशियों पर दबाव बढ़ाता है। इस तरह के कमर दर्द को नॉन-स्पेसिफिक लोअर बैक पेन कहा जाता है। जो मांसपेशियों, लिगामेंट्स और बायोमैकेनिकल असंतुलन के कारण होता है। कमर दर्द में उचित दवाइयां, नियमित व्यायाम, कॉग्निटिव बिहेवियर थेरेपी (मानसिक सहयोग) से इसे ठीक किया जा सकता है।
Trending Videos


कमर दर्द के कारण

- गतिहीन जीवनशैली

- उम्र बढ़ना

- पुरानी बीमारियां
- गलत पोश्चर और लंबे समय तक बैठना

- मांसपेशियों की कमजोरी

-अधिक वजन-मोटापा


बचाव के उपाय

- नियमित व्यायाम करें।

- बैठते और खड़े होते समय रीढ़ सीधी रखें।

- स्वस्थ वजन बनाए रखने से रीढ़ पर दबाव कम होता है।

- धूम्रपान से रीढ़ की डिस्क को रक्त और ऑक्सीजन की आपूर्ति कम होती है, इसे छोड़ें।
- पेट से सांस लेने से कोर मसल्स को भी व्यायाम मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed