सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Health Fair: Most patients came with fever and stomach pain

आरोग्य मेला : बुखार और पेट दर्द के सबसे ज्यादा मरीज आए

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Health Fair: Most patients came with fever and stomach pain
सेमराध पीएचसी पर आयोजित स्वास्थ्य मेले में मरीज देखते चिकित्सक। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के 20 पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। ज्यादातर मरीज सर्दी, जुकाम, वायरल बुखार से पीड़ित रहे। जिन्हें जांच पड़ताल करके दवा दी गई। इस दौरान मेले में 1265 मरीजों का उपचार किया गया।
Trending Videos

चकटोडर, कसियापुर, हरिहरपुर, करियाव, सेमराध, कटरा, गोपीगंज, लालानगर, जयरामपुर सहित 20 केंद्रों पर सुबह 10 से चार बजे तक स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। मेले में पेट दर्द, बुखार, घुटनों, कमर दर्द के मरीज अधिक पहुंचे। डीघ ब्लॉक के पीएचसी सेमराध में 30 मरीजों का निशुल्क इलाज किया गया। इस दौरान आभा 25 और आयुष्मान दो कार्ड बनाया गया। मौसम परिवर्तन के कारण बुखार और जोड़ों के दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साअधिकारी डॉ. देवेश पांडेय ने बताया कि गर्मी में बचकर रहें। स्वास्थ्य मेले में कई बीमारियों की जांच की गई। इनमें शुगर, ब्लड प्रेशर और एनीमिया प्रमुख रही। गर्भवती महिलाओं और बच्चों की विशेष जांच की गई। उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सलाह दी गई। इस मौके पर ऋतुराज पांडेय, शोभा सिंह, सोनम मिश्रा, सरिता सिंह आदि रहीं। डॉ. पीसी बिंद ने बताया कि जंगीगंज में 25 मरीजों का उपचार किया गया। आभा और आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed