सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Pledge for a dowry-free marriage at the satsang venue

Bhadohi News: सत्संग स्थल पर दहेज मुक्त शादी का संकल्प

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Pledge for a dowry-free marriage at the satsang venue
मवैया हरदोपट्टी में सत्संग सुनते अनुयायी। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
औराई। ब्लॉक क्षेत्र के मवैया हरदोपट्टी गांव में रविवार को संत रामपाल महाराज के सत्संग का लाइव प्रसारण किया गया। सत्संग स्थल पर दहेज मुक्त शादी का सभी ने संकल्प लिया। इस दौरान एक जोड़े ने दहेज मुक्त विवाह किया। अनुयायियों ने अपने गुरु के आदर्शों का अनुसरण करते हुए बिना किसी दहेज और बिना फिजूल खर्च के, बेहद सरल तरीके से गुरुवाणी के माध्यम से 17 मिनट में विवाह संपन्न कराया। यह विवाह समाज के लिए एक मिसाल बनकर उभरा, जहां आज भी कई परिवार विवाह में अत्यधिक खर्च और दहेज जैसी कुरीतियों में उलझे हुए हैं। सत्संग में बताया गया कि इस प्रकार के दहेज मुक्त विवाह न केवल सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम हैं, बल्कि बेटियों के सम्मान को बढ़ावा देते हैं। सत्संग में यह बताया गया कि परमेश्वर सर्वशक्तिमान हैं और सच्ची भक्ति करने से मनुष्य के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। पवित्र वेदों, गीता और अन्य शास्त्रों के प्रमाणों के आधार पर सच्ची भक्ति के महत्व को समझाया गया। बताया गया कि पूर्ण गुरू से नाम दीक्षा लेकर भक्ति करने से मनुष्य का कल्याण संभव है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article