ज्ञानपुर। जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इसमें विभाग की तरफ से संचालित योजनाओं में हुई प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने सीएमएस ज्ञानपुर द्वारा काम में लापरवाही बरतने पर उन्हें नोटिस जारी किया। सीएमओ को अवैध अस्पतालों की जांच कराकर बंद कराने का निर्देश दिया।
डीआईओ ने बताया कि एचपीवी वैक्सिन एक महत्वपूर्ण टीका है, जो ह्यूमन पैपिलोमा वायरस से बचाता है। यह मुख्य रूप से सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुंह का कैंसर) का कारण बनता है। यह टीका नौ से 14 वर्ष की लड़कियाें के लिए प्रभावी है। 30 जून तक यह वैक्सीन लगाई जाएगी। डीटीओ द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि एकाउंटेंट टीवी कार्यक्रम रजनीश कुमार को नोटिस देने के बाद भी सुधार नहीं हो रहा है। डीएम ने उक्त कर्मचारी की सेवा समाप्त करने का निर्देश दिया। डीएम ने यूपी हेल्थ डैशबोर्ड के विभिन्न बिंदुओ की समीक्षा की। स्वास्थ्य विभाग के हर कार्यक्रम की कंपोजिट रिपोर्ट अगले बैठक में प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने सभी एमओआईसी, आशा और एएनएम की सप्ताह में बैठक कर सघन समीक्षा करने का निर्देश दिया। डीएम ने सभी एमओआईसी को निर्देशित किया कि संस्थागत प्रसव को बढ़ाएं। आयुष चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि जितने भी पंजीकृत आयुष चिकित्सालय हैं, उसकी 15 दिन के भीतर टीम बनाकर मजिस्ट्रेट के साथ जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बैठक में सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक आदि मौजूद रहे।
कमेंट
कमेंट X